त्योहार

Marathi Bhasha Din 2022 Messages: मराठी भाषा दिवस की इन मराठी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

Marathi Bhasha Din 2022 Messages: मराठी भाषा दिवस की इन मराठी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं
मराठी भाषा दिन 2022 (Photo Credits: File Image)

Marathi Bhasha Din 2022 Messages: मराठी भाषा के सम्मान और इसके गौरव को बढ़ाने के मकसद से हर साल 27 फरवरी को मराठी भाषा दिन मनाया जाता है, जिसे 'मराठी भाषा गौरव दिवस' (Marathi Bhasha Gaurav Diwas) और 'मराठी राजभाषा दिवस' (Marathi Rajbhasha Diwas) के नाम से भी जाना जाता है. मराठी भाषा को समर्पित यह दिवस महाराष्ट्र के साथ-साथ गोवा वासियों के लिए भी बेहद खास है. दरअसल, मराठी कवि विष्णु वामन शिरवाडकर के मराठी भाषा में योगदान को देखते हुए, उनके जन्म दिवस को मराठी भाषा दिवस के तौर पर मनाया जाता है. मराठी के प्रख्यात कवि विष्णु वामन शिरवाडकर ‘कुसुमाग्रज’ का जन्म 27 फरवरी 1912 को नासिक में हुआ था. कवि होने के साथ-साथ उन्हें एक बेहतरीन नाटककार, उपन्यासकार, लघु कथाकार के तौर पर भी जाना जाता है. उन्होंने अपनी लेखनी में स्वतंत्रता, न्याय और वंचितों की आजादी पर जोर दिया था.

महाराष्ट्र में मराठी सबसे प्रमुख भाषा मानी जाती है और मराठी भाषा दिवस को देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले तमाम मराठी भाषी पूरे हर्षोल्लास से मनाते हैं और साथ ही इस भाषा के प्रति अपना प्यार व सम्मान जाहिर करते हैं. मराठी राजभाषा दिवस के इस खास अवसर पर आप इन शानदार मराठी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स को दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करके उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- मराठी भाषा आहे अमुच्या महाराष्ट्राची शान

भजन, किर्तन, गारुड ऐकून हरपून जाते भान

अशा मराठी भाषेचा बाळगा थोडा गर्व

मराठी भाषा दिन आनंदाने साजरे करू सर्व

मराठी भाषा दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा

मराठी भाषा दिन 2022 (Photo Credits: File Image)

2- रुजवू मराठी भाषा

खुलवू मराठी भाषा

जगवू मराठी भाषा

येणा-या प्रत्येक पिढीस अभिमान वाटेल

अशी सदैव राहो माझी मराठी भाषा

मराठी भाषा दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा

मराठी भाषा दिन 2022 (Photo Credits: File Image)

3- मराठी म्हणजे गोडवा, मराठी म्हणजे प्रेम,

मराठी म्हणजे संस्कार, मराठी म्हणजे आपुलकी,

आणि मराठी म्हणजे महाराष्ट्र मराठी ला माय मानणाऱ्या

सर्व मराठी बांधवाना…

मराठी भाषा दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा

मराठी भाषा दिन 2022 (Photo Credits: File Image)

4- अभिमान मराठी असल्याचा

गौरव मराठी भाषेचा

मराठी राजभाषा दिन साजरा करून

मान राखूया मराठी भाषेचा

मराठी भाषा दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा

मराठी भाषा दिन 2022 (Photo Credits: File Image)

5- मराठी भाषा फक्त भाषा नाही

तर ती ज्ञानाचा अथांग स्रोत आहे

भडकली तर तोफ आहे

फेकली तर गोफ आहे

मराठी भाषा दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा

मराठी भाषा दिन 2022 (Photo Credits: File Image)

वैसे तो हमारे देश में आम बोलचाल के लिए हिंदी भाषा का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है, लेकिन मराठी बोलने वालों की तादात भी कम नहीं है. एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं हिंदी और बंगाली के बाद मराठी भाषा तीसरे स्थान पर आती है. मराठी भाषा का इतिहास तकरीबन 1500 साल पुराना बताया जाता है. मुख्य रूप से आर्यों की भाषा मराठी का इस्तेमाल सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि गोवा में भी किया जाता है. इसलिए महाराष्ट्र और गोवा में मराठी भाषा दिन को धूमधाम से मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).