National Youth Day 2025 Wishes: राष्ट्रीय युवा दिवस पर इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
नरेंद्रनाथ दत्त यानी स्वामी विवेकानंद जी बचपन से ही आध्यात्म में रुचि रखते थे, इसलिए उन्होंने 25 साल की उम्र में संन्यास ले लिया. संन्यास लेने के बाद वो दुनिया भर में स्वामी विवेकानंद नाम से लोकप्रिय हुए. स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
National Youth Day 2025 Wishes in Hindi: हर साल 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. दरअसल, साल 1984 में भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद जयंती (Swami Vivekananda Jayanti) को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी, तब से स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस यानी नेशनल यूथ डे मनाने की परंपरा चली आ रही है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश के महान समाज सुधारक, विचारक और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी के महान विचारों और उनके आदर्शों से युवाओं को अवगत कराना है, ताकि आज की युवा पीढ़ी उनके आदर्शों, विचारों और प्रेरणादायी विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बना सकें. स्वामी विवेकानंद जी (Swami Vivekananda Ji) का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था, उनका असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था.
नरेंद्रनाथ दत्त यानी स्वामी विवेकानंद जी बचपन से ही आध्यात्म में रुचि रखते थे, इसलिए उन्होंने 25 साल की उम्र में संन्यास ले लिया. संन्यास लेने के बाद वो दुनिया भर में स्वामी विवेकानंद नाम से लोकप्रिय हुए. दुनिया भर में भारतीय संस्कृति और आध्यात्म की अमिट छाप छोड़ने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.





गौरतलब है कि अपने महान विचारों और उच्च आदर्शों के लिए मशहूर स्वामी विवेकानंद जी धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान, साहित्य के ज्ञाता थे. उन्हें भारतीय संगीत में काफी रुचि थी और वो एक अच्छे खिलाड़ी भी थे. अपने जीवन काल में उन्होंने कई विशेष मौकों पर युवाओं के लिए अनमोल व प्रेरणादीय विचार भी साझा किए थे. देश का युवा वर्ग स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए देश व समाज के विकास में अपना योगदान दे सकता है, इसलिए इस दिवस को बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

