Maha Navami 2021 Messages: नवरात्रि का अंतिम दिन है महा नवमी, इन हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, GIF Images, Quotes के जरिए दें बधाई
शारदीय नवरात्रि के पर्व को पूरे देश में लोग विभिन्न परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार मनाते हैं. महा नवमी पर मां दुर्गा के तमाम भक्त एक-दूसरे के साथ शुभकामना संदेशों को शेयर कर बधाई देते हैं. आप भी नवरात्रि के अंतिम दिन यानी महा नवमी के इस पावन अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस, कोट्स के जरिए बधाई दे सकते हैं.
Maha Navami 2021 Messages in Hindi: नवरात्रि उत्सव (Navratri Festival) की शुरुआत होते ही भक्तों पर मां दुर्गा (Maa Durga) की भक्ति का रंग चढ़ जाता है. हर तरफ बस माता रानी का जयकारा ही सुनाई देता है. इस साल शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की शुरुआत 7 अक्टूबर से हुई है और आज (14 अक्टूबर 2021) महा नवमी (Maha Navami) मनाई जा रही है. महा नवमी तिथि पर देवी दुर्गा के नौंवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है. कई जगहों पर अष्टमी तो कई जगहों पर नवमी तिथि को हवन और कन्या पूजन किया जाता है. ऐसे में नौ दिन का व्रत रखने वाले लोग मां सिद्धिदात्री की पूजा करने के बाद कन्या पूजन कर अपना व्रत पूर्ण कर सकते हैं. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्तों को सिद्धियों की प्राप्ति होती है. ऐसा कहा जाता है कि स्वयं भोलेनाथ ने भी सिद्धि प्राप्त करने के लिए सिद्धिदात्री की उपासना की थी.
शारदीय नवरात्रि के पर्व को पूरे देश में लोग विभिन्न परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार मनाते हैं. महा नवमी पर मां दुर्गा के तमाम भक्त एक-दूसरे के साथ शुभकामना संदेशों को शेयर कर बधाई देते हैं. आप भी नवरात्रि के अंतिम दिन यानी महा नवमी के इस पावन अवसर पर इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेजेस, कोट्स के जरिए बधाई दे सकते हैं.
1- शेरों वाली मैया के दरबार में,
दुःख-दर्द मिटाए जाते हैं,
जो भी दर पर आते है,
शरण में लिए जाते हैं.
महा नवमी की शुभकामनाएं

2- इस दुर्गा नवमी पर मां दुर्गा,
आपको शांति, संपत्ति और शक्ति दें.
अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि दें,
मां दुर्गा की कृपा से आपकी हर मुराद पूरी हो.
महा नवमी की शुभकामनाएं

3- मां दुर्गा की असीम कृपा से आप सबका,
जीवन सदा हंसता-मुस्कुराता रहे,
इसलिए प्रेम से बोलो जय माता दी.
महा नवमी की शुभकामनाएं

4- मैया बुलाले नवराते में,
नाचेंगे हम सब जगराते में,
मां की मूरत बस गई आंखों में,
नाचेंगे हम सब जगराते में...
महा नवमी की शुभकामनाएं

5- जगत की पालनकर्ता हैं मां,
मुक्ति का परम धाम हैं मां,
हमारी शक्ति का आधार है मां,
हम सब की रक्षा अवतार हैं मां.
महा नवमी की शुभकामनाएं

गौरतलब है नवरात्रि के नौंवे दिन और दुर्गा पूजा उत्सव के चौथे दिन महा नवमी मनाई जाती है. महा नवमी पर हवन, कन्या पूजन किया जाता है. माना जाता है कि इस दिन हवन-पूजन करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. बहरहाल, नवरात्रि का उत्सव सिर्फ मां दुर्गा की आराधना तक ही सीमित नहीं है, क्योंकि यह विभिन्न अनुष्ठानों और रीति-रिवाजों से भरा हुआ है. नवरात्रि में कई जगहों पर रामलीला का मंचन होता है, तो कई जगहों पर गरबा-डांडिया खेलकर इस पर्व का लुत्फ उठाया जाता है, जबकि तमिलनाडु में गुड़ियों की पूजा और केरल में सरस्वती पूजन किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2021 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

