त्योहार

Lalita Panchami 2025 Wishes: ललिता पंचमी के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

ललिता पंचमी के दिन व्रत रखने वाले भक्त मां ललिता यानी त्रिपुर सुंदरी की उपासना करते हैं, जिन्हें दस महाविद्याओं में से एक माना जाता है. यह पर्व आध्यात्मिक विकास और मां ललिता यानी त्रिपुर सुंदरी के दिव्य आशीर्वाद को प्राप्त करने का एक विशेष अवसर होता है. ऐसे में ललिता पंचमी की आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Lalita Panchami 2025 Wishes: ललिता पंचमी के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
ललिता पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

Lalita Panchami 2025 Wishes in Hindi: देशभर में शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की धूम मची हुई है और हर तरफ मातारानी के जयकारे सुनाई दे रहे हैं. एक तरफ जहां शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन देवी दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता (Maa Skandmata) की पूजा की जाती है तो वहीं दूसरी तरफ बंगाली समुदाय के लोग इस दिन मां दुर्गा का आह्वान करते हैं, जिसे शुभो महा पंचमी (Maha Panchami) कहा जाता है, जबकि इसी पावन तिथि पर ललिता पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है. इस दिन जो व्रत रखा जाता है, उसे उपांग ललिता व्रत  (Upang Lalita Vrat) के नाम से जाना जाता है. इस साल शारदीय नवरात्रि में पंचमी तिथि 26 और 27 सितंबर, दोनों दिन पड़ रही है, लेकिन उदयातिथि के अनुसार 27 सितंबर को शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि मनाई जा रही है. ऐसे में इसी दिन ललिता पंचमी का व्रत रखा जाना उत्तम माना जा रहा है. शारदीय नवरात्रि के दौरान महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात (Gujarat) में इस व्रत को विशेष रूप से रखा जाता है.

ललिता पंचमी के दिन व्रत रखने वाले भक्त मां ललिता यानी त्रिपुर सुंदरी की उपासना करते हैं, जिन्हें दस महाविद्याओं में से एक माना जाता है. यह पर्व आध्यात्मिक विकास और मां ललिता यानी त्रिपुर सुंदरी के दिव्य आशीर्वाद को प्राप्त करने का एक विशेष अवसर होता है. ऐसे में ललिता पंचमी की आप इन भक्तिमय हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- राधे-कृष्ण और देवी ललिता,
आपके जीवन में आनंद और खुशी लाएं.
ललिता पंचमी की शुभकामनाएं

ललिता पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

2- ​मां ललिता की पूजा से मिलेगा आरोग्य का वरदान,
पूरी होगी हर मनोकामना.
ललिता पंचमी की शुभकामनाएं

ललिता पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

3- देवी ललिता की कृपा से,
आपका हर काम पूरा हो.

ललिता पंचमी की शुभकामनाएं

ललिता पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

4- आप हमेशा नकारात्मकता से दूर रहें,
आप हमेशा खुशहाल रहें.
ललिता पंचमी की शुभकामनाएं

ललिता पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

5- ललिता पंचमी आपके लिए बेहद मंगलकारी साबित हो,
आप और आपका परिवार हमेशा सुखी रहें.
ललिता पंचमी की शुभकामनाएं

ललिता पंचमी 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि को मनोकामना पूर्ति का दिन भी माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन जो भी भक्त शुद्ध मन से देवी ललिता की उपासना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसके साथ ही ऐसी मान्यता है कि ललिता पंचमी के दिन जो भी भक्तिपूर्वक मां ललिता की उपासना करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस व्रत के प्रभाव से समस्त पापों का नाश होता है और आत्मा शुद्ध होती है. साथ ही इस दिन मां ललिता के पूजन से भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और वैभव का आगमन होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2025 05:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).