Happy New Year 2019: नए साल की पहली सुबह का कुछ ऐसा दिखा नजारा, मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
दुनिया भर में नए साल का जश्न मनाने की परंपरा और अंदाज अलग-अलग हैं, लेकिन हिंदुस्तान में हर शुभ काम की शुरुआत से पहले लोग गणपति बप्पा के दर्शन करना नहीं भूलते.
साल 2018 बीत चुका है और दुनिया भर में साल 2019 (Year 2019) का आगाज हो चुका है. 31 दिसंबर की रात जैसे ही घड़ी की सुईयां 12 बजे पर आकर रूकीं लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और नए साल का झुमकर स्वागत किया. अब कैलेंडर (Calender) पर तारीख और साल बदल चुका है. नए साल यानी 1 जनवरी (January 1) की पहली सुहानी सुबह (First Morning) का नजारा भी मन मोह लेने वाला है. हालांकि दुनिया भर में नए साल का जश्न मनाने की परंपरा और अंदाज अलग-अलग हैं, लेकिन हिंदुस्तान में हर शुभ काम की शुरुआत से पहले लोग गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) के दर्शन करना नहीं भूलते.
अधिकांश लोग नए साल के पहले दिन की शुरुआत को शानदार बनाने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple)में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच गए हैं. इस मंदिर में नए साल पर गणपति बप्पा की खास आरती की गई. बता दें कि यहां गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने और उनके दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. यहां पहुंचने वाले लोग बप्पा से यही कामना कर रहे हैं कि नए साल के पहले दिन के साथ-साथ उनका पूरा साल मंगलमय और खुशहाली भरा साबित हो.
Special aarti held at Siddhivinayak Temple in Mumbai on the first day of the new year pic.twitter.com/uQw8FRfu8x
— ANI (@ANI) January 1, 2019
वहीं दूसरी तरफ मुंबई में नए साल का सूरज जैसे ही आसमान में निकला तो ऐसा लगा मानों वो भी नए साल की शुभकामनाएं हर किसी को दे रहा हो. मुंबई में साल 2019 की पहली सुबह का नजारा इतना अद्भुत है कि आप भी इसे देखते ही रह जाएंगे.
Visuals from Mumbai: First sunrise of the year 2019. #Maharashtra pic.twitter.com/J0rsjl8htV
— ANI (@ANI) January 1, 2019
जबकि कोलकाता में भी नए साल की सुबह का नजारा कुछ अलग ही नजर आया. हावड़ा ब्रिज के पास साल 2019 की पहली सुबह की कुछ ऐसी दिखाई दी. यह भी पढ़ें: New Year 2019: न्यू ईयर पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना साल भर रहेंगे बैड लक से परेशान
West Bengal: #Visuals from Howrah Bridge on the first morning of the year 2019 pic.twitter.com/8zcwmnrCXm
— ANI (@ANI) January 1, 2019
दरअसल, हर कोई यही चाहता है कि साल 2019 उनके लिए अच्छा और खुशियों से भरा साबित हो, इसके लिए साल के पहले दिन की शुरुआत भी अच्छे से होनी चाहिए. यही वजह है कि हर कोई अपने-अपने तरीके से साल के इस पहले दिन को बेहतरीन बनाने में जुट गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2019 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

