Gandhi Jayanti 2025 Messages: हैप्पी गांधी जयंती! अपनों को इन हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings, Photo SMS के जरिए दें बधाई
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक ऐसी शख्सियत रहे हैं, जिन्होंने जीवन भर सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण किया. आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सभी धर्मों, जातियों और भाषाओं का सम्मान करते थे. ऐसे में उनकी 156वीं जयंती के इस खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों को बधाई दे सकते हैं.
Gandhi Jayanti 2025 Messages in Hindi: सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. देश के स्वाधीनता संग्राम में ब्रिटिश हुकूमत की नींव को हिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की इस साल 156वीं जयंती (Gandhi Jayanti) मनाई जा रही है. दरअसल, हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई जाती है. उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात (Gujarat) के पोरबंदर में हुआ था. ब्रिटिश राज के खिलाफ भारत की आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी सन 1915 से सक्रिय हुए और उन्होंने स्वाधीनता संग्राम में जबरदस्त जान फूंक दी. उन्होने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी. यह उनकी सत्य और अहिंसा की राह पर चलने वाली नीतियों का ही प्रभाव था कि उनके साथ आंदोलन में जन सैलाब जुड़ने लगा और अंग्रेज भारत छोड़कर जाने पर मजबूर हो गए.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक ऐसी शख्सियत रहे हैं, जिन्होंने जीवन भर सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण किया. आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सभी धर्मों, जातियों और भाषाओं का सम्मान करते थे. ऐसे में उनकी 156वीं जयंती के इस खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपनों को बधाई दे सकते हैं.

गौरतलब है कि गांधी जयंती के खास अवसर पर देशभर के लोग स्वाधीनता संग्राम में बापू के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया जाता है और उन्हें यह उपाधि सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दी थी. ज्ञात हो कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 4 जून 1944 को सिंगापुर रेडियो से एक संदेश प्रसारित किया था, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहकर संबोधित किया था. हालांकि प्यार से लोग उन्हें बापू कहकर भी बुलाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).