August 2019 Calendar: अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगस्त 2019 (Photo Credits: Pixabay)

August 2019 Vrat and Festivals List: अगस्त महीने (August Month) की शुरुआत सावन अमावस्या (Sawan Amavasya) से हो रही है और भगवान शिव (Lord Shiva) का अत्यंत प्रिय सावन का महीना चल रहा है. हालांकि धार्मिक नजरिए से देखा जाए तो अगस्त (August 2019) का महीना लोगों के लिए बेहद खास साबित होनेवाला है. इस महीने कई खास व्रत और त्योहार (Vrat And Festival List of August 2019) पड़ रहे हैं, ऐसे में जाहिर है कि लोगों को छुट्टियां भी मिलेंगी. इस महीने हरियाली तीज (Hariyali Teej), नाग पंचमी (Naag Panchami), रक्षा बंधन (Raksha Bandhan), स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) , कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) और बकरीद जैसे कई त्योहार मनाए जाएंगे. इसके अलावा मासिक शिवरात्रि, त्रयोदशी, एकादशी जैसे व्रत भी पड़ रहे हैं.

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का पावन महीना चल रहा है और तमाम शिवभक्त भोलेनाथ की भक्ति में लगे हुए हैं. अगर आप अगस्त महीने में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं या फिर इस महीने पड़नेवाले त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं इस महीने पड़ने वाले सभी बड़े त्योहारों, व्रतों और बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट, ताकि आप इस लिस्ट के अनुसार पहले से ही अपनी जरूरी तैयारियां पूरी कर लें.

अगस्त 2019 में पड़नेवाले व्रत और त्योहार (August 2019 Vrat And Festivals List)-

तारीख दिन व्रत और त्योहार
1 अगस्त 2019 गुरुवार सावन अमावस्या, पिठौरी अमावस्या, हरियाली अमावस्या, जेडी दीप पूजा
2 अगस्त 2019 शुक्रवार चन्द्र दर्शन, सिंधारा दौज
3 अगस्त 2019 शनिवार हरियाली तीज व्रत, स्वर्ण-गौरी व्रत, सुकृत व्रत, अश्लेषा के सूर्य, मु.म. जिलहिज 1440
4 अगस्त 2019 रविवार विनायक गणेश चतुर्थी व्रत, दूर्वागणपति व्रत
5 अगस्त 2019 सोमवार नाग पंचमी, तक्षक पूजा, सावन सोमवार व्रत, जागृत गौरी पूजा, स्कंद षष्ठी
6 अगस्त 2019 मंगलवार मंगला गौरी व्रत, दुर्गायात्रा, हनुमान दर्शन, लुंठन षष्ठी
7 अगस्त 2019 बुधवार शीतला सप्तमी व्रत, तुलसीदास जयंती
8 अगस्त 2019 गुरुवार मासिक दुर्गाष्टमी
9 अगस्त 2019 शुक्रवार वरलक्ष्मी व्रत
11 अगस्त 2019 रविवार सावन पुत्रदा एकादशी व्रत, पवित्र ग्यारस, दामोदर द्वादशी
12 अगस्त 2019 सोमवार सोम प्रदोष व्रत, सावन सोमवार व्रत, सावन द्वादशी, बकरीद, ईद-उल-जुहा
13 अगस्त 2019 मंगलवार मंगला गौरी व्रत, हनुमान दर्शन, दुर्गायात्रा, आखेट त्रयोदशी, शिवा-धिवासन, पवित्रारोपण
14 अगस्त 2019 बुधवार ऋग्वेद उपाकर्म
15 अगस्त 2019 गुरुवार सावन पूर्णिमा, रक्षाबंधन, श्रावणी उपाकर्म, ओणम (केरल), नारियली पूर्णिमा, गायत्री जयंती, पूर्णिमा उपवास, हयग्रीव जयंती, संस्कृत दिवस, स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2019 शुक्रवार भाद्रपद प्रारंभ, गायत्री जापम, कजलियां
17 अगस्त 2019 शनिवार अशून्यशयन व्रत, रतजग्गा, विशालाक्षी यात्रा, सिंह संक्रांति, मनसा पूजा समाप्त
18 अगस्त 2019 रविवार कजरी तीज व्रत, सतुआ तीज, तिजड़ी (सिंधी)
19 अगस्त 2019 सोमवार संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, बहुला गणेश चौथ व्रत
20 अगस्त 2019 मंगलवार कोकिला पंचमी, भातृभगिनी पंचमी, रक्षा पंचमी (जैन)
21 अगस्त 2019 बुधवार हलषष्ठी, ललही छठ व्रत, श्रीचंद्र षष्ठी, बलराम जयंती
23 अगस्त 2019 शुक्रवार कृष्ण जन्माष्टमी व्रत, गोकुलाष्टमी, कालाष्टमी, अष्टमी रोहिणी, आद्याकाली जयंती
24 अगस्त 2019 शनिवार श्री कृष्ण जन्माष्टमी, गुग्गा नवमी, गोकुलाष्टमी, रोहिणी व्रत
26 अगस्त 2019 सोमवार अजा एकादशी व्रत
27 अगस्त 2019 मंगलवार गौण अजा एकादशी, वैष्णव अजा एकादशी, अघोर द्वादशी
28 अगस्त 2019 बुधवार प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, कैलाश यात्रा, पर्युषण पर्व प्रारंभ (जैन)
29 अगस्त 2019 गुरुवार अघोर चतुर्दशी
30 अगस्त 2019 शुक्रवार भाद्रपद अमावस्या, कुशोत्पाटिनी अमावस्या, रुद्रव्रत, पिठौरी अमावस्या, पोला, वृषभोत्सव
31 अगस्त 2019 शनिवार चंद्र-दर्शन, पूर्वाफाल्गुनी के सूर्य

यह भी पढ़ें: July 2019 Calendar: भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास है जुलाई का महीना, देखें इस माह पड़ने वाले खास व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट

गौरतलब है कि अगस्त का महीना अगर आपको भगवान की भक्ति  का मौका देता है, तो इसी महीने स्वतंत्रता दिवस मनाकर आप अपने दिल में देशभक्ति का जज्बा भी जगा सकते हैं. इसके साथ ही यह महीनों दोस्तों के लिए खास है, क्योंकि फ्रेंडशिप डे भी इस महीने सेलिब्रेट किया जाएगा. इस महीने रक्षाबंधन का पर्व भी पड़ रहा है जो भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक है. बहरहाल, इस लिस्ट की मदद से आप अपने सभी व्रतों, त्योहारों को मनाने की तैयारी समय पर कर सकते हैं और परिवार के साथ पूरा आनंद ले सकते हैं.