Ashura 2024 Messages: यौम-ए-आशूरा पर इन हिंदी Quotes, WhatsApp Stickers, Photo SMS को भेजकर इमाम हुसैन की शहादत को करें याद
इस्लाम धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, मुहर्रम के महीने में इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी, इसलिए आशूरा के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मातम मनाते हैं. ऐसे में यौम-ए-आशूरा पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फोटो एसएमएस को अपनों संग शेयर करके इमाम हुसैन की शहादत को याद कर सकते हैं.
Ashura 2024 Messages in Hindi: इस्लाम धर्म में रमजान (Ramzan) के बाद मुहर्रम (Muharram) को दूसरा सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जो इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है. इस महीने को सुन्नी और शिया दोनों समुदायों के लिए बेहद खास माना जाता है. मुहर्रम की शुरुआत बकरीद के करीब 20 दिन बात होती है और इस साल 7 जुलाई 2024 से इस महीने की शुरुआत हुई है. मुहर्रम महीने के 10वें दिन आशूरा (Ashura) होता है, जिसका इस्लाम धर्म में काफी महत्व बताया जाता है. मुहर्रम की 10वीं तारीख को यौम-ए-आशूरा (Youm-e-Ashura) के नाम से जाना जाता है और इस साल 17 जुलाई को आशूरा मनाया जा रहा है. दरअसल, आशूरा मातम का दिन होता है और हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग आशूरा के दिन मातम मनाते हैं.
इस्लाम धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, मुहर्रम के महीने में इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी, इसलिए आशूरा के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मातम मनाते हैं. ऐसे में यौम-ए-आशूरा पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फोटो एसएमएस को अपनों संग शेयर करके इमाम हुसैन की शहादत को याद कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 06:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).