April Fools' Day 2024 Messages: हैप्पी अप्रैल फूल डे! प्रियजनों संग शेयर करें ये फनी हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes और Facebook Greetings
दुनिया भर के तमाम देशों के अलावा भारत में भी लोग इस दिन मस्ती-मजाक करते हैं और शुभकामना संदेश भी शेयर करते हैं. ऐसे में इस अवसर पर आप भी इन फनी हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज और फेसबुक ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर कर हैप्पी अप्रैल फूल डे कह सकते हैं.
April Fools' Day 2024 Messages in Hindi: हर साल 1 अप्रैल (1st April) को दुनियाभर में अप्रैल फूल डे यानी मूर्ख दिवस (April Fool Day) मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को किसी-न-किसी तरह से बेवकूफ बनाकर अप्रैल फूल डे को हंसी-मजाक के साथ फनी अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं. 1 अप्रैल को लोगों के साथ मजाक या प्रैंक (Prank) करने के बाद जोर से चिल्लाकर बकायदा उन्हें अप्रैल फूल (April Fool) भी कहा जाता है. आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और अफ्रीकी देशों में अप्रैल फूल डे सिर्फ 12 बजे तक ही मनाया जाता है, जबकि कनाडा, अमेरिका, रूस और बाकी यूरोपीय देशों में 1 अप्रैल को दिन भर अप्रैल फूल डे मनाया जाता है. हालांकि भारत में अप्रैल फूल डे की शुरुआत का क्रेडिट अंग्रेजों को जाता है, क्योंकि उन्होंने ही 19वीं सदी में इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी.
पहले अप्रैल फूल डे यानी मूर्ख दिवस को फ्रांस और कुछ अन्य यूरोपीय देशों में मनाया जाता था, लेकिन फिर धीरे-धीरे यह दुनिया भर में प्रचलित हो गया. दुनिया भर के तमाम देशों के अलावा भारत में भी लोग इस दिन मस्ती-मजाक करते हैं और शुभकामना संदेश भी शेयर करते हैं. ऐसे में इस अवसर पर आप भी इन फनी हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज और फेसबुक ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर कर हैप्पी अप्रैल फूल डे कह सकते हैं.
1- इस कदर हम आपको चाहते हैं कि,
दुनिया वाले देख के जल जाते हैं,
यूं तो हम सभी को उल्लू बनाते हैं,
लेकिन आप कुछ जल्दी बन जाते हैं...
हैप्पी अप्रैल फूल डे

2- दिल में दर्द,
दर्द में यादें,
यादों में बिता कल,
जो पुकारे तुझे हर पल,
वो कमसिन सी कली तू,
वो खिलखिलाती फुलझड़ी तू,
जब भी ख्वाब में आती है,
मां कसम चुड़ैल भी सुंदर लगने लगती है.
हैप्पी अप्रैल फूल डे

3- आप बागों के सबसे हसीन गुल हैं,
हम तो बस आप के कदमों की धूल हैं,
अब ज्यादा गुरुर मत करना,
क्योंकि आज अप्रैल फूल है...
हैप्पी अप्रैल फूल डे

4- आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए,
आप जैसा क्यूट मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए,
आप जैसा क्यूट मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए,
आप जैसा बेवकूफ मेरी झूठी बातों पर यकीन करे तो अप्रैल फूल बन जाए...
हैप्पी अप्रैल फूल डे

5- इन हसीनों से रस्में वफा,
और दिल लगाना सरासर भूल है,
जिस दिन ये इकरार करें मोहब्बत का,
समझ लेना उस दिन अप्रैल फूल है...
हैप्पी अप्रैल फूल डे

प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, अप्रैल फूल डे की शुरुआत 1381 में तब हुई थी, जब उस समय इंग्लैंड के राजा रिचर्ड सेकेंड और बोहेमिया की रानी एनी ने घोषणा की कि वो दोनों 32 मार्च 1381 को सगाई करने वाले हैं. उनकी इस घोषणा से जनता खुश होकर झूमने लगी, लेकिन उन्हें जल्द ही समझ आ गया कि उन्हें मूर्ख बनाया गया है, क्योंकि 32 मार्च तो कैलेंडर में आता ही नहीं, इसलिए तब से 32 मार्च यानी 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे मनाया जाने लगा.
वहीं इससे जुड़ी एक अन्य कहानी के अनुसार, यूरोपीय देशों में पहले 1 अप्रैल को नया साल मनाया जाता था, लेकिन पोप ग्रेगरी 13 द्वारा नए कैलेंडर को अपनाए जाने के आदेश के बाद से हर साल 1 जनवरी को नया साल मनाया जाने लगा, बावजूद इसके कुछ लोग 1 अप्रैल को ही नया साल मना रहे थे, तब उन्हें मूर्ख समझकर उनका मजाक उड़ाया जाने लगा. कहा जाता है कि इस तरह से अप्रैल फूल डे मनाने की शुरुआत हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

