लाइफस्टाइल

Aaj Ka Panchang: आज 09 अक्टूबर 2024 का पंचांग! जानें आज राहुकाल, शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं सूर्योदय-सूर्यास्त की स्थिति एवं इस दिन के उपाय एवं पर्व के बारे में!

पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है, जिसमें तिथि, वार, करण, योग और नक्षत्र का जिक्र होता है. हर दिन की तिथि का निर्धारण सूर्य और चंद्रमा में भेद के आधार पर होता है. पंचांग के अनुसार ही अमुक दिन के शुभ-अशुभ समय निर्धारित किया जाता है.

Aaj Ka Panchang: आज 09 अक्टूबर 2024 का पंचांग! जानें आज राहुकाल, शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं सूर्योदय-सूर्यास्त की स्थिति एवं इस दिन के उपाय एवं पर्व के बारे में!
Credit -( (Img: File Photo)

Aaj Ka Panchang  9 October 2024: पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है, जिसमें तिथि, वारकरण, योग और नक्षत्र का जिक्र होता है. हर दिन की तिथि का निर्धारण सूर्य और चंद्रमा में भेद के आधार पर होता है. पंचांग के अनुसार ही अमुक दिन के शुभ-अशुभ समय निर्धारित किया जाता है. इससे शुभ-मंगल कार्य करना सहज हो जाता है.

पंचांग में तिथिपक्ष,  माहनक्षत्र भी देखना जरुरी होता है। क्योंकि किसी भी प्रकार के शुभ मंगल कार्य के लिए अलग-अलग नक्षत्र होता है. सूर्योदय से दूसरे दिन सूर्योंदय के कुछ प्रहर पहले तक एक ही तिथि मानी जाती है. चंद्रमा जिस स्थान पर होता है, उस दिन वही नक्षत्र और राशि मानी जाती है. चंद्रमा एक राशि में ढ़ाई दिन तक रहते है. पंचांग के बारे में निम्न श्लोक से सारी स्थिति स्पष्ट हो जाती है. 

तिथि वारं च नक्षत्रं योगं करणमेव च।

पंचांगस्य फलं श्रुत्वा गंगा स्नानं फलं लभेत् ।।

आदिकाल में ही इस श्लोक के माध्यम से पंचांग को परिभाषित किया गया है.

09 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  आज 09 अक्टूबर 2024 बुधवार का दिन है. आश्विन माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी 12.14 PM तक, इसके बाद सप्तमी लग जाएगी. सूर्य कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं. योगः योग सौभाग्य 06.36 AM उसके बाद शोभन योग 05.53 AM तक रहेगाउसके बाद अतिगंड योग, करण तैतिल, 12.14 PM तक बाद गर 12.28 AM तक, बाद में वणिज है, आज का दिन बेहद शुभ फलदायक माना जा रहा है. आइये देखते हैं संपूर्ण पंचांग.

आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी (नवरात्रि छठवां दिन)

09 अक्टूबर 2024 को 12.49 AM तक. अगले दिन 10 अक्टूबर से सप्तमी लग जाएगी.

आज का नक्षत्रः मूल 05.15 A10 अक्टूबर तक

09 अक्टूबर 2024 अशुभ मुहूर्त

राहुकालः 12.14 PM से 01.41 AM

गंडमूलः 05.54 AM से 05.15 AM, (10 अक्टूबर 2024)

गुलिक-10.17 AM से 11.44 AM तक

दुष्टमुहूर्तः 11.21 PM से 12.08 PM तक

सूर्योदय: 06.25 AM

सूर्यास्त: 06.02 PM

आज के उपाय

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा अर्चना होगी. अपने इस स्वरूप में देवी मां अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं. इस दिन माता की कृपा पाने के लिए उन्हें शहद अर्पित करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती है. इसके साथ ही मां कात्यायनी की पूजा के समय हल्दी की 3 गांठ चढ़ाएं, बाद में इसे अपनी तिजोरी में रखें. इस उपाय से आपके प्रगति के मार्ग खुलेंगे. आज का दिन बुधवार माँ भगवती के लाड़ले पुत्र गणेश जी को भी समर्पित हैं. इसलिए इस दिन पूजा के समय गणेश जी को दूर्वा एवं मोदक अवश्य चढ़ाएं. जीवन में शुभता आयेगी.

 

तिथि

नवरात्रि षष्ठी (09 अक्टूबर 12.49 AM तक, अगले दिन सप्तमी लग जाएगी.

पक्ष

शुक्ल

वार

बुधवार

नक्षत्र

मूल 05.15 AM अक्टूबर 10 तक

             योग                                        सौभाग्य योग 06.36 AM से

राहुकाल

12.14 PM से 01.41AM

सूर्योदय-सूर्यास्त

06.25 AM - 06.02 PM

चंद्रोदय-चंद्रास्त

12.00 AM - 10.35 PM

दिशा शूल

उत्तर दिशा की ओर है-

चंद्रमा

धनु राशि पूरे दिन और रात

सूर्य राशि

कन्या राशि में

           शुभ मुहूर्त09 अक्टूबर 2024

ब्रह्म मुहूर्त

 04.35 AM – 05.23 AM

अभिजीत मुहूर्त

-

              गोधुलि बेला

12.01 PM – 01.37 PM

सर्वसिद्धी योग

06.24 AM से 02.25 AM

अमृत काल

 10:02 PM – 12:17 AM

निशिता काल मुहूर्त

11.29 PM - 12.16 AM

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 04:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).