देश

Noida Diesel Auto Ban: योगी सरकार का बड़ा फैसला! नोएडा-गाजियाबाद में डीजल ऑटो रिक्शा पूरी तरह बैन, प्रदूषण कम करने के लिए बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश सरकार ने नेशनल कैपिटल रीजन के तहत आने वाले जिलों में डीजल ऑटो रिक्शा को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का आदेश दिया है. आदेश के लागू होते ही नोएडा और गाजियाबाद में डीजल ऑटो चलना अब पूरी तरह बंद हो गया है.

Noida Diesel Auto Ban: योगी सरकार का बड़ा फैसला! नोएडा-गाजियाबाद में डीजल ऑटो रिक्शा पूरी तरह बैन, प्रदूषण कम करने के लिए बड़ा कदम
CM Yogi Adityanath | X

Noida Diesel Auto Ban: उत्तर प्रदेश सरकार ने नेशनल कैपिटल रीजन के तहत आने वाले जिलों में डीजल ऑटो रिक्शा को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का आदेश दिया है. आदेश के लागू होते ही नोएडा और गाजियाबाद में डीजल ऑटो चलना अब पूरी तरह बंद हो गया है. सरकार का कहना है कि बढ़ते वायु प्रदूषण को काबू में लाने के लिए यह फैसला बेहद जरूरी था. अधिकारियों के मुताबिक डीजल ऑटो से निकलने वाला धुआं शहरों की हवा को और खराब कर रहा था.

इसलिए सबसे पहले नोएडा और गाजियाबाद में यह पाबंदी लागू की गई है. आने वाले समय में एनसीआर के अन्य जिलों में भी इसी तरह कार्रवाई होगी.

ये भी पढें: Hapur: ‘मेरा हाथ पकड़ा तो तुम्हारी हत्या कर दूंगी.. प्रिंसिपल ने दी छात्रा को धमकी, मारपीट का भी आरोप, हापुड़ के कॉलेज का VIDEO आया सामने

बागपत में 31 दिसंबर तक पाबंदी

जानकारी के मुताबिक, बागपत जिले में भी 31 दिसंबर 2025 के बाद डीजल ऑटो पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे. यानी दो साल के भीतर एनसीआर के सभी जिलों में डीजल ऑटो रिक्शा सड़क से गायब हो जाएंगे. सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को इलेक्ट्रिक और कम प्रदूषण वाले विकल्पों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए.

रोड डस्ट सबसे बड़ी समस्या

सरकारी रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि सड़क की धूल इस क्षेत्र में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है. इसी वजह से एक विस्तृत ऐक्शन प्लान तैयार किया गया है, जिसमें सड़कों का सुधार, धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव और सफाई अभियान को तेज करना शामिल है. सरकार का मानना है कि डीजल ऑटो पर रोक के साथ इन कदमों से प्रदूषण में बड़ी कमी आ सकती है.

लोगों से सहयोग की अपील

अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला जनता की सेहत को ध्यान में रखकर लिया गया है और उम्मीद है कि लोग नियमों का पालन करते हुए स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2025 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).