Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी की मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू, बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी दिखी- VIDEO
(Photo Credits ANI)

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मोदी सरकार के खिलाफ मणिपुर के थौबल जिले से आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हुई. राहुल गांधी की यह यात्रा मणिपुर से पश्चिम बंगाल, गुजरात , उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समापन होगा. राहुल गांधी की यह यात्रा बस के साथ पैदल भी होगी. कुछ जगहों पर वे पैदल जाने के साथ बस से भी सफ़र करेंगे.

66 दिनों तक चलेगी यात्रा:

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 66 दिनों में 100 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों, 110 जिलों से होकर 6,713 किमी की दूरी तय करेगी. कांग्रेस का मानना है कि यह राहुल गांधी की सितंबर 2022 में शुरू होकर 30 जनवरी 2023 तक देश के दक्षिणी छोर कन्‍याकुमारी से उत्तरी छोर कश्‍मीर के श्रीनगर तक चली 'भारत जोड़ो यात्रा' की तरह ही "परिवर्तनकारी" साबित होगी.

Video: