उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता वाला राज्य बनने जा रहा है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कहा कि हम जल्द ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने वाले है. पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय यूसीसी कमेटी ने अपना ड्राफ्ट पूरा कर लिया है. ये जानकारी मुझे आज ही दी गई है. जैसे ही हमें ड्राफ्ट मिलेगा, हम विधानसभा का सत्र बुलाएंगे और पूरे राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे.”
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मतलब है, हर नागरिक के लिए एक समान कानून, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो. यानी हर धर्म, जाति, लिंग के लिए एक जैसा कानून. इस कानून के बाद विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे विषयों में सभी नागरिकों के लिए एक जैसे नियम होंगे.
#WATCH रूड़की: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय यूसीसी कमेटी ने अपना ड्राफ्ट पूरा कर लिया है। ये जानकारी मुझे आज ही दी गई है। जैसे ही हमें ड्राफ्ट मिलेगा, हम विधानसभा का सत्र बुलाएंगे और पूरे राज्य में समान… pic.twitter.com/7FVZZYblAP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2024











QuickLY