News

Tripura Horror: त्रिपुरा के पानीसागर में दिहाड़ी मजदूर ने 14 महीने की बच्ची से किया दुष्कर्म, हत्या के बाद शव खेत में दफनाया

त्रिपुरा के पानीसागर से दिल को झकझोर देनेवाली घटना सामने आई है. जहां एक दिहाड़ी मजदूर ने 14 महीने की मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या के बाद शव खेत में दफना दिया. आरोपी बच्ची को उसकी मां से सैर कराने के बहाने ले गया था...

Tripura Horror: त्रिपुरा के पानीसागर में दिहाड़ी मजदूर ने 14 महीने की बच्ची से किया दुष्कर्म, हत्या के बाद शव खेत में दफनाया

अगरतला, 13 अक्टूबर: त्रिपुरा (Tripura) के पानीसागर (Panisagar) से दिल को झकझोर देनेवाली घटना सामने आई है. जहां एक दिहाड़ी मजदूर ने 14 महीने की मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या के बाद शव खेत में दफना दिया. आरोपी बच्ची को उसकी मां से सैर कराने के बहाने ले गया था. जब आरोपी बच्ची को तीन घंटे होने के बाद भी नहीं ले आया तो मां परेशान हो गई. परिवालों और गांव के लोगों ने आरोपी को ढूंढना शुरू कर दिया. घटना वाले दिन रात 8 बजे बच्ची के परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई. जांच पड़ताल के बाद बच्ची का शव धान के खेत में दबा हुआ मिला. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया. आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाए जाने के बाद उसे रविवार, 12 अक्टूबर को असम के नीलामबाजार से हिरासत में ले लिया गया. आरोपी के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी को अगरतला की एक अदालत में पेश किया जाएगा. इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. यह भी पढ़ें: Bengaluru: सनकी आशिक का वहशी कारनामा! घर में घुसकर CA छात्रा का किया अपहरण, एक तरफा प्यार में घटना को दिया अंजाम

बता दें कि कोलकाता में एक एमबीबीएस छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की एमबीबीएस छात्रा के साथ लोगों द्वारा दुष्कर्म किया गया, इस मामले में कोलकाता पुलिस ने तीन गिरफ्तारियां की हैं. तीन में से एक ने आपने ऊपर लगे इन आरोपों को झूठा बताया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ओडिशा की रहने वाली छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ परिसर से बाहर गई थी, जिसके बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2025 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).