देश

भारत में बाबरी मस्जिद नहीं, भगवान राम और मां जानकी का मंदिर बनेगा: विजय कुमार सिन्हा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार देर रात बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगाए जाने को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में अब कोई बाबरी मस्जिद नहीं बनेगा. भारत में भगवान राम का मंदिर और मां जानकी का मंदिर बनेगा.

भारत में बाबरी मस्जिद नहीं, भगवान राम और मां जानकी का मंदिर बनेगा: विजय कुमार सिन्हा

पटना, 26 नवंबर : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार देर रात बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगाए जाने को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में अब कोई बाबरी मस्जिद नहीं बनेगा. भारत में भगवान राम का मंदिर और मां जानकी का मंदिर बनेगा. पटना में पत्रकारों से बातचीत में इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "भारत में दोबारा कोई बाबर पैदा ही नहीं होगा, जो भारत की भूमि पर फिर से कोई बाबरी मस्जिद बना ले. मां भारती का संतान जग चुका है. अब बाबर का कोई भी औलाद बाबरी मस्जिद भारत में नहीं बनाएगा. भारत में राम का मंदिर और मां जानकी का मंदिर ही बनेगा."

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार देर रात बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर्स पर लिखा है कि छह दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास समारोह होगा. टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजनकर्ता बताया गया है. कबीर ने कहा कि छह दिसंबर को हम बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे. बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के आदेश पर बिहार विधान परिषद की प्रतिपक्ष की नेता और राजद नेता राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का आदेश देने पर कहा कि जिस विभाग के तहत यह मामला है, नियम के अनुसार हर बार नई सरकार आती है. आवास बदलने का आवास आवंटन की एक प्रक्रिया होती है. भवन निर्माण विभाग उसके तहत यह कार्रवाई कर रही होगी. यह भी पढ़ें : Hamirpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में मची नाश्ते के लिए अफरा तफरी, चिप्स के पैकेट लोगों ने लूटे, हमीरपुर का VIDEO आया सामने

बता दें कि 6 दिसंबर, 1992 को कारसेवकों की उमड़ी भीड़ ने अयोध्या में बाबरी विध्वंस के विवादित ढांचे को नुकसान पहुंचाया था. इसके बाद कोर्ट का आदेश आने के बाद अब रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है. मंगलवार को भव्य राम मंदिर में ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2025 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).