किसानों की एक बार फिर आंदोलन की दहाड़, 20 मार्च को महापंचायत
किसानों का आंदोलन फिर एक बार जोर पकड़ सकता है. संयुक्त किसान मोर्चा ने दोबारा एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. 20 मार्च को दिल्ली कूच कर महापंचायत की तैयारी में किसान हैं. हरियाणा के कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक हुई.
नई दिल्ली, 10 फरवरी : किसानों का आंदोलन फिर एक बार जोर पकड़ सकता है. संयुक्त किसान मोर्चा ने दोबारा एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. 20 मार्च को दिल्ली कूच कर महापंचायत की तैयारी में किसान हैं. हरियाणा के कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक हुई. इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा ने 20 मार्च को दिल्ली कूच कर महापंचायत करने का निर्णय लिया है. सूत्रों के अनुसार किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने जो किसानों से वादे किए थे, वो अभी तक पूरे ना होने की वजह से किसान दोबारा दिल्ली में एक महापंचायत की तैयारी करने जा रहे हैं.
आपको बता दें कि पिछली बार किसान आंदोलन बहुत लंबा चला था और किसानों ने सरकार के सामने अपनी कुछ मांगे रखी थी. सरकार ने किसानों की मांगें सुनकर किसानों के साथ बात कर आंदोलन को शांत कराया था. संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबित मांगों को लेकर किसान फिर से आंदोलन करने को मजबूर हुए हैं. इन मांगों को लेकर देशभर के किसान अब 20 मार्च को दिल्ली की ओर कूच करेंगे. यह भी पढ़ें : =सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र घाटियों में 28,043 झीलों का मानचित्रण हुआ: सरकार ने समिति को बताया
उनका कहना है किसान आंदोलन के समय सरकार ने जो वादे किए थे वो अभी तक पूरे नहीं किए हैं. सरकार अपने वादों को भूल गई है. ऐसे में सरकार को उन वादों को याद दिलाने के लिए दिल्ली में महापंचायत की जाएगी. वहीं इसी महापंचायत में किसान आंदोलन को लेकर फैसला किया जाएगा.
संयुक्त किसान मोर्चा की इस बैठक में यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई प्रदेशों के किसान संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए थे. एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर किसानों की भारी भीड़ दिखाई देने की संभावना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

