देश

Terror Attack Alert: स्वतंत्रता दिवस पर बड़े आतंकी हमले का खतरा, लश्कर-जैश की साजिश को लेकर IB ने जारी किया अलर्ट

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस से पहले लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अन्य कट्टरपंथी समूहों द्वारा संभावित आतंकी हमले के लिए अलर्ट जारी किया है.

Terror Attack Alert: स्वतंत्रता दिवस पर बड़े आतंकी हमले का खतरा, लश्कर-जैश की साजिश को लेकर IB ने जारी किया अलर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस से पहले लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अन्य कट्टरपंथी समूहों द्वारा संभावित आतंकी हमले के लिए अलर्ट जारी किया है. इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 10 पन्नों की रिपोर्ट जारी किया है जिमें कहा गया है कि लश्कर, जैश और अन्य आतंकी संगठन दिल्ली में किसी भी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं. आईबी ने दिल्ली पुलिस को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले में सख्त प्रवेश नियम लागू करने का निर्देश दिया है.

रिपोर्ट में जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे पर हमले और उदयपुर और अमरावती की घटनाओं का उल्लेख है. आईबी ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. दिल्ली पुलिस को 15 अगस्त को कार्यक्रम स्थल पर सख्त प्रवेश नियम लागू करने को कहा गया है.

खुफिया एजेंसियों ने उदयपुर और अमरावती में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए पुलिस को उग्रवादी समूहों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पाक आईएसआई जैश और लश्कर के आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देकर आतंकी हमलों को भड़का रहा है. JeM और LeT को बड़े नेताओं और अहम जगहों को निशाना बनाने की हिदायत दी जा रही है.

आईबी ने अपनी रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस और अन्य राज्यों को स्वतंत्रता दिवस से पहले कट्टरपंथी समूहों पर नजर रखने का निर्देश दिया है. ISI द्वारा बनाए गए लश्कर-ए-खालसा में अफगान फाइटर को शामिल किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादी संगठन लश्कर और जेईएम हमले के लिए UAV Unmanned Aerial Vehicle (मानव रहित हवाई वाहन) और पैराग्लाइडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए बीएसएफ को अलर्ट रहने को कहा गया है.

आईबी की रिपोर्ट में दिल्ली के उन इलाकों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं जहां रोहिंग्या, अफगानिस्तान राष्ट्रीय सूडान के लोग रह रहे हैं. इसके साथ ही आईबी ने पुलिस को टिफिन बम, चिपचिपे बम और वीवीआइईडी के खतरे से निपटने के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).