News

VIDEO: स्कूली छात्रा के साथ टीचर ने कर दी छेड़खानी, स्कूल पहुंचकर परिजनों ने की जमकर शिक्षक की पिटाई, रत्नागिरी का वीडियो आया सामने

छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. पिछले कुछ वर्षों में स्कूल में भी छात्राओं के साथ ऐसी घटनाएं हो रही है. ऐसा ही एक मामला रत्नागिरी से सामने आया है.

VIDEO: स्कूली छात्रा के साथ टीचर ने कर दी छेड़खानी, स्कूल पहुंचकर परिजनों ने की जमकर शिक्षक की पिटाई, रत्नागिरी का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@NDTVMarathi)

रत्नागिरी, महाराष्ट्र: छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. पिछले कुछ वर्षों में स्कूल में भी छात्राओं के साथ ऐसी घटनाएं हो रही है. ऐसा ही एक मामला रत्नागिरी से सामने आया है. जहां छात्रा के साथ छेड़खानी करनेवाले आरोपी शिक्षक की परिजनों ने जमकर पिटाई की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते है की पीड़ित छात्रा के परिजन इस शिक्षक को जमकर थप्पड़ लगा रहे है.

इस घटना के बाद एक बार फिर छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @NDTVMarathi ने अपने हैंडल से शेयर किया है. बताया जा रहा है कि एक प्रतिष्ठित स्कूल में ये घटना हुई है. छात्रा की शिकायत के बाद परिजनों ने शिक्षक को सबक सिखाया.ये भी पढ़े:Maharashtra Shocker: सोलापुर में नाबालिग लड़की से छेड़खानी की दिल दहला देने वाली घटना CCTV कैमरे में कैद, देखें वीडियो

छेड़खानी के आरोप में शिक्षक की पिटाई

परिजनों पर स्कूल के चपरासी ने हाथ उठाया

छेड़खानी के विरोध में जब शिक्षक की छात्रा के परिजन पिटाई कर रहे थे तो इस दौरान स्कूल के चपरासी ने परिजन पर हाथ उठा दिया. इसके बाद छात्राओं और परिजनों ने मिलकर इसकी भी धुनाई कर दी.

आरोपी टीचर को कर दिया सस्पेंड

इस घटना के बाद काफी देर तक स्कूल में हंगामा रहा. इस दौरान शिक्षक को स्कूल मैनेजमेंट ने सस्पेंड कर दिया है. पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2025 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).