देश

तमिलनाडु: वेल्लोर में दलितों को शवदाह गृह की इजाजत नहीं, शव को 20 फीट ऊंचे पुल से गिराकर कर रहे अंतिम संस्कार

तमिलनाडु के वेल्लोर से दलितों के साथ भेदभाव का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दलित समाज के लोग एक शव को पुल से नीचे नदी के किनारे गिराते दिखे. दरअसल, पलार नदी किनारे शवों के अंतिम संस्कार के लिए भी दलितों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ता है.

तमिलनाडु: वेल्लोर में दलितों को शवदाह गृह की इजाजत नहीं, शव को 20 फीट ऊंचे पुल से गिराकर कर रहे अंतिम संस्कार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के वेल्लोर (Vellore) से दलितों (Dalits) के साथ भेदभाव का हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. दरअसल, बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दलित समाज के लोग एक शव को पुल से नीचे नदी के किनारे गिराते दिखे. दरअसल, पलार नदी (Palar River) के किनारे शवों के अंतिम संस्कार के लिए दलितों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ता है. दलितों को पहले पुल (20 फीट ऊंचे) से शव को नीचे गिराना पड़ता है और फिर नीचे जाकर उन्हें अंतिम संस्कार करना पड़ता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नारायणपुरम दलित कॉलोनी के निवासी 55 साल के कुप्पन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया था.

बाद में दलित समाज के कई लोगों की मौजूदगी में उनका शव पलार नदी के किनारे अंतिम संस्कार के लिए लाया गया था. लोगों ने नदी के किनारे पुल से रस्सी के सहारे कुप्पन के शव को लटकाया और फिर उनका अंतिम संस्कार किया. रिपोर्ट के मुताबिक, पुल बनने के बाद नदी के किनारे की जमीन पर दूसरी जाति के लोगों ने कथित तौर पर कब्जा जमा लिया और तब से वे किसी भी दलित को अपनी जमीन से गुजरने नहीं देते हैं. यह भी पढ़ें- दलित महिला को मंदिर जाने से रोका, पीड़िता ने लगाया धक्का-मुक्की का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, कुप्पन के भतीजे विजय ने बताया कि 'हम यहां शव के अंतिम संस्कार के लिए आए थे लेकिन गार्ड ने हमें अंदर जाने नहीं दिया. फिर हमने विवाद से बचने के लिए पुल से ही शव को गिराना ही ठीक समझा. दलित कॉलोनी के कृष्णन का कहना है कि पिछले चार साल से हम ऐसे ही शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).