Sudden Death Caught on Camera: हैदराबाद में बैडमिंटन खेलते समय थम गई ज़िंदगी, व्यक्ति को अचानक आया हार्ट अटैक
बैडमिंटन खेलते समाया आया हार्ट अटैक (Photo: X|@TeluguScribe)

तेलंगाना में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हैदराबाद में बैडमिंटन खेलते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई. नागोले स्टेडियम में अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलते समय एक युवक को दिल का दौरा पड़ा और वह बैडमिंटन कोर्ट पर गिर पड़ा. इस घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल क्लिप में मृतक गुंडला राकेश हैदराबाद के नागोले स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते हुए दिखाई दे रहा है, तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो जाती है. बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राकेश की मौत की पुष्टि की. वह हैदराबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत था. यह भी पढ़ें: CardiacArrest Caught in Camera: लाहौर के टीचर को लेक्चर के दौरान आया कार्डियाक अरेस्ट, हुई मौत

हैदराबाद में बैडमिंटन खेलते समय थम गई ज़िंदगी