Jaipur Hit And Run: जयपुर में स्टंटबाजों का कहर, कार सवार युवकों ने 4 लोगों को मारी टक्कर; वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस (Watch Video)
राजस्थान के जयपुर में तेज रफ्तार और लापरवाह स्टंटबाजी का एक और खौफनाक नजारा देखने को मिला. यहां जगतपुरा इलाके में गुरुवार रात कुछ युवक तेज रफ्तार कार में स्टंट करते हुए सड़कों पर दौड़ते नजर आए.
Jaipur Hit And Run: राजस्थान के जयपुर में तेज रफ्तार और लापरवाह स्टंटबाजी का एक और खौफनाक नजारा देखने को मिला. यहां जगतपुरा इलाके में गुरुवार रात कुछ युवक तेज रफ्तार कार में स्टंट करते हुए सड़कों पर दौड़ते नजर आए. इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े चार राहगीरों को टक्कर मार दी. गनीमत रही कि युवकों को हल्की चोटें आईं और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. हैरानी की बात ये है कि कार में सवार एक युवक खुद ही इस खतरनाक करतब का लाइव वीडियो बना रहा था.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार तेज रफ्तार में सड़कों पर लहराते हुए दौड़ रही थी. अचानक नियंत्रण खोने पर कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद भी युवक रुके नहीं, बल्कि गाली-गलौच करते हुए मौके से फरार हो गए.
कार सवार युवकों ने 4 लोगों को मारी टक्कर
In a shocking case of hit-and-run from Jaipur, four pedestrians were hit by a speeding car performing dangerous stunts on the road. After the accident, the car’s occupants continued their stunts and sped away from the scene by increasing the speed. Not only this but one of them… pic.twitter.com/dfdKOwDK6J
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) May 17, 2025
पुलिस ने शुरू की जांच
यह वीडियो अगले दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. वायरल वीडियो के बाद सांगानेर एसीपी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि कार की पहचान करने के लिए वीडियो को खंगाला जा रहा है. रामनगरिया थाने की एक टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है. हालांकि, अब तक किसी भी पीड़ित की ओर से शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है.
हादसे के बाद भी नहीं थमे स्टंट
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार सवार युवक लापरवाही की हदें पार करते हुए न सिर्फ स्टंट कर रहे थे, बल्कि टक्कर के बाद भी उन्होंने न तो गाड़ी रोकी और न ही घायलों की मदद की. उल्टा गाली-गलौच करते हुए मौके से भाग निकले. यह रवैया सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच भी गुस्से का कारण बन गया है.
लोग बोले- कब जागेगा कानून?
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कब तक इस तरह की स्टंटबाजी बिना रोक-टोक जारी रहेगी? पुलिस कार्रवाई कब तक सिर्फ वायरल वीडियो पर ही टिकी रहेगी? लोगों ने मांग की है कि ऐसे युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि दूसरों को सबक मिल सके.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

