Suicide in Ahmedabad: 10वीं में पढ़नेवाली छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, अहमदाबाद का VIDEO आया सामने
छात्रों में आत्महत्या करने की घटनाएं काफी ज्यादा सामने आने लगी है. ऐसा ही एक दिल दहलानेवाला वीडियो अहमदाबाद की एक स्कूल से सामने आया है.
- Read in
- English
अहमदाबाद, गुजरात: छात्रों में आत्महत्या करने की घटनाएं काफी ज्यादा सामने आने लगी है. ऐसा ही एक दिल दहलानेवाला वीडियो अहमदाबाद की एक स्कूल से सामने आया है. जहांपर नवरंगपुरा के सोम ललित स्कूल में एक 10वीं की छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस दौरान पास खड़े छात्रों ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन छात्रा ने इतनी तेजी से ये कदम उठाया कि कोई समझ ही नहीं पाया. बता दें कि जिस समय स्कूल में छात्रा ने ये भयानक कदम उठाया, उस समय लंच ब्रेक चल रहा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें देख सकते है कि सभी छात्र लॉबी में इधर उधर घूम रहे है और एक छात्रा भी लॉबी से चलते हुए जाती है और अचानक बिल्डिंग से कूद जाती है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @sirajnoorani नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Navi Mumbai Shocker: नवी मुंबई में 9वीं के स्टूडेंट ने स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, पांचवे फ्लोर से लगाई नीचे छलांग
छात्रा ने स्कूल की बिल्डिंग से लगाईं छलांग
#Gujarat #Ahmedabad tragedy: A 16‑year‑old Class 10 student at Som Lalit School jumped from the 4th floor lobby during recess on July 24. CCTV showed her twirling a keychain moments before. Friends tried to stop her, but she jumped. 1/2 pic.twitter.com/Whu6R6jwMt
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) July 25, 2025
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा गया कि छात्रा धीरे-धीरे चौथी मंजिल की रेलिंग तक पहुंचती है. वह कुछ क्षण वहां खड़ी रहती है, चाबी की चेन हाथ में लहराती है और फिर अचानक नीचे छलांग लगा देती है.
गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौत
छात्रा को तत्काल नजदीकी हॉस्पिटलले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसे सिर पर गंभीर चोटें, मस्तिष्क आघात (कंसशन) और कई हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ था. हालत बिगड़ने पर उसे थलतेज के एक निजी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस जांच जारी
नवरंगपुरा पुलिस ने घटना को लेकर मीडिको-लीगल केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारी ए. ए. देसाई ने बताया कि जब वे हॉस्पिटल पहुंचे तो छात्रा बेहोशी की हालत में थी.फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

