साउथ अफ्रीका से गुजरात के जामनगर लौटा शख्स कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरियंट से संक्रमित मिला है. इसके साथ ही भारत में ओमिक्रॉन वेरियंट के कुल मामलों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. कोविड-19 का नया सुपर म्यूटेंट ओमिक्रॉन वैरिएंट काफी खतरनाक बताया जा रहा है, जिसमें स्पाइक प्रोटीन पर 30 से अधिक म्यूटेंट बताए जा रहे हैं, जो मानव कोशिकाओं को बुरी तरह से संक्रमित करने में सक्षम हैं. यह वैरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था और इसके बाद यह तेजी से फैल रहा है और इसकी चपेट में भारत, श्रीलंका, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, नीदरलैंड और ब्रिटेन सहित 30 से अधिक देश आ चुके हैं.
#Jamnagar reports first case of #Omicron variant of #COVID, #Vadodara authority on high alert . #Gujarat pic.twitter.com/YkG46tCfso
— tv9gujarati (@tv9gujarati) December 4, 2021












QuickLY