रेलवे बोर्ड के कई अधिकारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, 26 और 27 मई को सैनिटाइजेशन के लिए बंद हुआ रेल भवन
रेल भवन में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद रेल भवन को अगले दो दिनों मंगलवार और बुधवार (26 और 27 मई) के लिए बंद कर दिया गया है. रेलवे भवन में सोमवार को एक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला.
नई दिल्ली: रेल भवन (Rail Bhavan) में लगातार कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus Positive) केस मिलने के बाद रेल भवन को अगले दो दिनों मंगलवार और बुधवार (26 और 27 मई) के लिए बंद कर दिया गया है. रेल भवन में सोमवार को एक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला, दो सप्ताह के भीतर यह COVID-19 का पांचवां मामला है. एक दिन पहले, रविवार को, इसी भवन में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी को कोरोनो पॉजिटिव पाया गया था. कम से कम, 14 अन्य अधिकारी जो उनके साथ मिलकर काम किया करते थे उन्हें होम क्वॉरेंटाइन में भेजा गया है.
सीनियर ऑफिसर रेलवे भवन में कोरोना पॉजिटिव का चौथा केस था. कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए 13 मई के बाद रेल भवन का सैनिटाइजेशन कराया गया था. लेकिन इसके बाद कोरोना पॉजिटिव केस में इजाफा होने के बाद पूरी बिल्डिंग के सभी दफ्तरों को सैनिटाइज करने का फैसला किया गया है. इसके बाद ऐहतियात के तौर पर रेल भवन को 26 और 27 मई को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और अच्छी तरह सैनिटाइजेशन किया जाएगा. यह भी पढ़ें- IRCTC: रेलवे रिजर्वेशन काउंटर और कॉमन सर्विस सेंटर पर टिकट बुकिंग शुरू, डाकघरों और अधिकृत एजेंटों से भी कराया जा सकता है बर्थ कंफर्म.
रेल भवन 2 दिन के लिए बंद-
Some officials of Railway Board have recently tested #COVID19 positive. It's been decided to close all Offices of Rail Bhawan on May 26 & 27 for intensive sanitization. Offices at 4th floor of Rail Bhawan to remain close till May 29 for thorough disinfection: Ministry of Railways pic.twitter.com/maxVy7wddO
— ANI (@ANI) May 25, 2020
अधिकारियों ने बताया कि कुछ जूनियर अधिकारियों से खुद को चार जून से ऑफिस आने को कहा गया है. रेल भवन की चौथी मंजिल पर आरपीएफ ऑफिस में एक जूनियर स्टाफ सदस्य बिल्डिंग में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाला पहला कर्मचारी था. इसके बाद एक और मामला सामने आया जिसमें इमारत के आसपास से बंदरों को भगाने वाला लंगूर संचालक 14 मई को संक्रमित पाया गया.
इसके बाद एक और मामला सामने आया. इसके बाद रेलवे भवन में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं. इससे पहले रेलवे भवन में COVID-19 के मामले सामने आने के बाद, रेलवे ने 14 और 15 मई को बिल्डिंग को सैनिटाइजेशन के लिए बंद किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

