VIDEO: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सोसाइटी की लिफ्ट दो बार हुई बंद, दरवाजा खोलकर बच्चों और लोगों को निकाला बाहर
Credit-(X,@SachinGuptaUP)

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित ट्राइन टॉवर सोसायटी में उस समय अफरातफरी मच गई, जब 10 घंटे के भीतर दो बार लिफ्ट खराब हो गई, जिससे छह बच्चों और एक महिला समेत सोसाइटी में रहनेवाले लोग लिफ्ट में फंस गए. इस घटना के बाद यहां रहनेवाले लोगों में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं. लोगों को लिफ्ट से निकालने का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें 25 मिनट तक फंसे रहने के बाद फंसे हुए लोगों को हाथ से बाहर निकाला जा रहा है. 14 दिनों में तीसरी बार लिफ्ट खराब होने की घटना है, जिससे खराब रखरखाव और सुरक्षा को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया है. लोगों ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @SachinGuptaUP नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: नोएडा की सोसाइटी की लिफ्ट अचानक हुई बंद, 1 घंटे तक बिना पंखे के गर्मी में फंसी रहीं 4 महिलाएं

सोसाइटी की लिफ्ट में फंसे लोग