Video: नोएडा की सोसाइटी की लिफ्ट अचानक हुई बंद, 1 घंटे तक बिना पंखे के गर्मी में फंसी रहीं 4 महिलाएं

उत्तर प्रदेश के नोएडा की हाइराइज सोसायटी की लिफ्ट अचानक खराब होने से लिफ्ट में चार महिलाएं 1 घंटे तक फंसी रहीं. इस दौरान लिफ्ट में लगा पंखा भी बंद हो चुका था. गर्मी में महिलाएं बिना फंखे के लिफ्ट में संघर्ष करती रहीं. महिलाओं ने इमरजेंसी अलार्म के जरिए मदद मांगी, पर उनकी मदद के लिए कोई उस समय नहीं पहुंचा. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.