School Assembly News Headlines for 16 October: स्कूल असेंबली के लिए 16 अक्टूबर की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें
स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने वाले छात्र इन हेडलाइंस को आत्मविश्वास के साथ पढ़ सकते हैं. यहां हम आपको देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें दे रहे हैं. तो आइए, आज की असेंबली की शुरुआत करते हैं 16 अक्टूबर की मुख्य खबरों के साथ.
School Assembly News Headlines for 16 October: स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार हेडलाइंस छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं. ये समाचार अपडेट उन्हें न केवल भारत बल्कि दुनिया भर की प्रमुख घटनाओं की जानकारी देते हैं. हर दिन की खबरों से छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, खेल, विज्ञान, मनोरंजन और व्यवसाय से जुड़े अपडेट्स से अवगत रहते हैं. 16 अक्टूबर 2025 की असेंबली के लिए हम आपके लिए देश-दुनिया, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी अहम खबरें लेकर आए हैं. स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने वाले छात्र इन हेडलाइंस को आत्मविश्वास के साथ पढ़ सकते हैं. यहां हम आपको देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें दे रहे हैं. तो आइए, आज की असेंबली की शुरुआत करते हैं 16 अक्टूबर की मुख्य खबरों के साथ.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- अब दिल्ली में चला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति.
- बिहार चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट.
- बिहार चुनाव: मैथिली ठाकुर को अलीनगर से मिला टिकट.
- राहुल गांधी 17 अक्टूबर को जुबीन गर्ग के परिवार से मिलने असम जाएंगे.
- महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले TV और फिल्म अभिनेता पंकज धीर का निधन.
- PF से निकाल पाएंगे 100 प्रतिशत पैसा, ईपीएफओ ने 75 प्रतिशत की सीमा होने के दावे को किया खारिज.
- दिल्ली में नकली टूथपेस्ट और ईनो बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, लाखों का सामान जब्त.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से मौतों के मामले में रूस-यूक्रेन जंग सबसे बड़ी घटना: ट्रंप.
- श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी की पहली भारत यात्रा, आईआईटी दिल्ली और नीति आयोग का करेंगी दौरा.
- संयुक्त राष्ट्र में लगातार 7वीं बार मानवाधिकार परिषद के लिए चुना गया भारत.
- पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हुई भारी गोलीबारी, पाक ने रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना.
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- महिला विश्व कप के बीच भारतीय टीम पर जुर्माना, धीमी गति ओवर पर एक्शन.
- विश्व कप के बीच 'महाकाल' की शरण में भारतीय महिला टीम, जीत के लिए बाबा का आशीर्वाद लिया.
- ICC Rankings: भारत की स्मृति मंधाना नंबर-1 बल्लेबाज.
- ICC टेस्ट रैंकिंग- यशस्वी टॉप-5 में लौटे, पंत नंबर-8 पर: बॉलर्स में कुलदीप 21 से 14वें नंबर पर आए.
स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2025 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

