Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान बस एक्सीडेंट में बड़ा खुलासा, ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से हुआ हादसा, कई जख्मी- VIDEO
राजस्थान के दौसा जिला में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है. हादसे को लेकर खुलासा हुआ है कि बस केड्राइवर को नींद की झपकी लगने की वजह से यह हादसा हुआ है.
Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के दौसा जिला में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस बुधवार की रात हरिद्वार से जयपुर आ रही थी. बस दौसा जिले के बांदीकुई तहसील के सोमाड़ा गांव के पास पहुंची थी. तभी डिवाइडर को तोड़ते हुए 10 फीट नीचे फीसलकर जाने की वजह से वह पटल गई. जिस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. हादसे में एक महिला की मौत हुई हैं. दौसा जिले में हुए बस हादसे में शुरूआती बड़ा खुलासा हुआ है.
हादसे को लेकर जानकारी देते हुए दौसा जिला अस्पताल के ड्यूटी ऑफिसर डॉ. महेंद्र मीणा ने बताया, "ये बस दिल्ली से जयपुर जा रही थी. इसी बीच ड्राइवर को झपकी आ गई. जिससे बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ चली गई. हादसे में 2 दर्जन लोगों के घायल होने की आशंका है. 2 लोग गंभीर हैं जिन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है. यह भी पढ़े: Rajasthan Bus Accident: राजस्थान में बड़ा हादसा, हरिद्वार से जयपुर आ रही यात्रियों से भरी एक बस दौसा के पास पलटी, कई जख्मी- VIDEO
देखें वीडियो:
#WATCH राजस्थान: दौसा जिला अस्पताल के ड्यूटी ऑफिसर डॉ. महेंद्र मीणा ने बताया, "ये बस दिल्ली से जयपुर जा रही थी। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से बस डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ चली गई... हादसे में 2 दर्जन लोगों के घायल होने की आशंका है। 2 लोग गंभीर हैं जिन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया… https://t.co/kH47A8FU62 pic.twitter.com/APhdBs0U5I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2024
राजस्थान में सड़क हादसा:
फिलहाल हादसे के बाद घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं हादसे की खबर जख्मी परिजनों को लगाने के बाद अस्पताल पहुंच रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

