देश

Punjab: भारतीय सीमा में 10 KM अंदर तक घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने गोलीबारी कर खदेड़ा

पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर करीब 10 किलोमीटर तक घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को गोलीबारी कर जवानों ने खदेड़ दिया. बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है.

Punjab: भारतीय सीमा में 10 KM अंदर तक घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने गोलीबारी कर खदेड़ा

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तान की ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजने की साजिश को नाकाम कर दिया. पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर करीब 10 किलोमीटर तक घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को गोलीबारी कर जवानों ने खदेड़ दिया. बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है. J-K: जम्मू कश्मीर के DG जेल की हत्या, आतंकी संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी, कहा- 'अमित शाह के दौरे पर एक छोटा सा Gift'

बीएसएफ ने बताया कि गुरदासपुर सेक्टर की आबाद पोस्ट पर देर रात 10.22 से 3 बजे तक एक पाकिस्तानी ड्रोन भारत की सरहद के अंदर 5 बार देखा गया. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी ड्रोन एक जगह पर करीब 19 मिनट तक भारत की सरहद के अंदर घूमता रहा. इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर 37 राउंड गोलीबारी की और 12 रोशनी करने वाले बम चलाए. जिससे वो वापस पाकिस्तान की सीमा में चला गया.

गुरदासपुर सेक्टर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने मौके का जायजा लिया और जवानों सहित स्थानीय नागरिकों से बातचीत भी की. उन्होंने बताया कि ड्रोन करीब 10 किलोमीटर तक अंदर घुसा. गांववालों ने भी इसकी जानकारी दी. देर रात से ही पूरे इलाके का सघन तलाशी अभियान सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के साथ मिलकर किया जा रहा है. मुस्तैद जवानों द्वारा पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली हर नापाक साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक एक साल में पंजाब से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा में 110 से ज्यादा ड्रोन घुसपैठ की घटनाएं देखी गई हैं, जिनमें से सिर्फ 7 को ही बीएसएफ द्वारा मार गिराया गया है. अक्सर पंजाब सीमा पर हथियार और ड्रग्स भेजने के लिए पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन का सहारा लेते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2022 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).