West Indies vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Live Score Update: किंग्स्टन में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा जा रहा हैं मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
सबीना पार्क की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. जो बल्लेबाज शुरुआत में समय बिताने में सफल रहते हैं, वे बाद में खुलकर शॉट खेल सकते हैं. इस मैदान पर बड़े स्कोर भी देखने को मिले हैं. गेंदबाजों को सफलता के लिए अनुशासित लाइन और लेंथ बनाए रखनी होगी, क्योंकि छोटी सी गलती भी बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका दे सकती है.
West Indies National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd ODI Match Live Scorecard Update: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 7 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जमैका (Jamaica) के किंग्स्टन स्थित सबीना पार्क (Sabina Park) में भारतीय समयानुसार रात 1:00 बजे से खेला जा रहा हैं. पहले वनडे में श्रीलंका ने 41 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में मेजबान वेस्टइंडीज की नजरें वापसी पर होंगी, जबकि श्रीलंका सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस सीरीज में श्रीलंका की अगुवाई कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) कर रहे है. वहीं वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में होगी. यह भी पढ़ें: IND vs AFG, Only Test Day 1 Stumps: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, ऐसा रहा पहले दिन का खेल
पहले वनडे में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए थे. पथुम निसांका ने 79 रन और कुसल मेंडिस ने 72 रन की शानदार पारी खेली थी. वहीं चरिथ असलंका और जनिथ लियानागे ने भी अहम योगदान दिया था. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 262 रन पर सिमट गई और मुकाबला 41 रन से हार गई.
सबीना पार्क की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. जो बल्लेबाज शुरुआत में समय बिताने में सफल रहते हैं, वे बाद में खुलकर शॉट खेल सकते हैं. इस मैदान पर बड़े स्कोर भी देखने को मिले हैं. गेंदबाजों को सफलता के लिए अनुशासित लाइन और लेंथ बनाए रखनी होगी, क्योंकि छोटी सी गलती भी बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका दे सकती है. ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है.
नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2026 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

