WhatsApp-BJP Nexus: राहुल गांधी बोले- भारत में पेमेंट प्लेटफॉर्म बनना चाहता है व्हाट्सएप, बीजेपी के साथ है साठगांठ
राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा, "अमेरिका की टाइम मैग्जीन ने व्हाट्सएप बीजेपी सांठगांठ का खुलासा किया है. राहुल गांधी ने कहा, 40 करोड़ भारतीय व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं. व्हाट्सएप चाहता है कि इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भारत में रुपयों के भुगतान के लिए भी किया जाए.
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने टाइम मैगजीन (Time Magazine) की एक रिपोर्ट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) पर मोदी सरकार के नियंत्रण का मामला उठाया है. राहुल गांधी ने शनिवार को बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका व्हाट्सएप पर नियंत्रण है. उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म को भारत में भुगतान सेवा शुरू करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार से मंजूरी की आवश्यकता है.
राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा, "अमेरिका की टाइम मैग्जीन ने व्हाट्सएप बीजेपी सांठगांठ का खुलासा किया है. राहुल गांधी ने कहा, 40 करोड़ भारतीय व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं. व्हाट्सएप चाहता है कि इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भारत में रुपयों के भुगतान के लिए भी किया जाए. इसके लिए मोदी सरकार की अनुमति की जरूरत है. इस तरह से बीजेपी का व्हाट्सएप के ऊपर नियंत्रण है. यह भी पढ़ें | NEET और JEE की परीक्षाओं के मुद्दे पर सहमति बनाकर समाधान निकाले सरकार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी.
राहुल गांधी का ट्वीट:
America's Time magazine exposes WhatsApp-BJP nexus:
Used by 40 Cr Indians, WhatsApp also wants to be used for making payments for which Modi Govt's approval is needed.
Thus, BJP has a hold over WhatsApp.https://t.co/ahkBD2o1WI
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 29, 2020
टाइम पत्रिका की यह रिपोर्ट भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप के बिजनेस और हेट स्पीच से जुड़ी है. टाइम पत्रिका की इस रिपोर्ट का शीर्षक है, "भारत की सत्ताधारी पार्टी से फेसबुक के संबंध हेट स्पीच के खिलाफ इसकी लड़ाई में बाधा उत्पन्न करते हैं."
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी और आरएसएस का देश में फेसबुक और व्हाट्सएप पर कब्जा है. राहुल गांधी ने कहा था, "भारत में बीजेपी और आरएरएस का फेसबुक और व्हाट्सएप पर नियंत्रण है. वे मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इनके जरिए फर्जी खबर और घृणा फैलाते हैं. आखिरकार अमेरिकन मीडिया फेसबुक पर सच्चाई के साथ सामने आई है."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

