Uttar Pradesh: सड़कों की सेहत सुधारने उतरेगी योगी सरकार की रोड एंबुलेंस
सड़कों की सेहत सुधारने के लिए योगी सरकार अब रोड एंबुलेंस उतारने जा रही है. सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान को राज्य सरकार नई रफ्तार देने जा रही है. प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत लोक निर्माण विभाग रोड एंबुलेंस तैनात करने जा रहा है.
लखनऊ, 24 दिसंबर: सड़कों की सेहत सुधारने के लिए योगी सरकार अब रोड एंबुलेंस उतारने जा रही है. सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान को राज्य सरकार नई रफ्तार देने जा रही है. प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत लोक निर्माण विभाग रोड एंबुलेंस तैनात करने जा रहा है. रोड एंबुलेंस की तैनाती करने के साथ राज्य सरकार यूपी में सड़कों का नया मानक तय करने जा रही है.
रोड एंबुलेंस योजना के जरिये योगी सरकार एक साथ तीन मोर्चों पर काम कर रही है. सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ सरकार की योजना छतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कर बड़े नुकसान को रोकने की है. रोड एंबुलेंस की मौजूदगी से सड़कों की नियमित सुरक्षा,सफाई और देखरेख की योजना को भी सरकार अंजाम तक पहुंचाने जा रही है.
यह भी पढ़ें- योगी सरकार के काम से खुश है किसान, कहा- खाद-बीज का संकट नहीं, भरपूर बिजली के कारण सिंचाई भी हुई आसान
मिक्स,जेनरेटर, समेत सड़क निर्माण से जुड़ी तमाम तकनीकी और गैंग से लैस एक रोड एंबुलेंस 40 लाख रुपये से अधिक की लागत से तैयार हो रही है. देश के किसी भी राज्य में इस्तेमाल होने वाली यह सबसे अत्याधुनिक रोड एंबुलेंस मानी जा रही हैं. पहले चरण के लिए योगी सरकार करीब दर्जन भर रोड एंबुलेंस तैयार कर रही है. रोड एंबुलेंस की तैनाती पहले चरण में लखनऊ, कानपुर समेत प्रदेश के करीब आधा दर्जन महानगरों में की जाएगी. लोक निर्माण विभाग जनवरी के बाद रोड एंबुलेंस को सड़कों पर उतारने की तैयारी कर रहा है.
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रोड एंबुलेंस में सड़क मरम्मत की सभी तकनीकी सुविधाओं और मरम्मत सामग्री के साथ ही 3 से 4 कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी. सड़कों के छतिग्रस्त होने की स्थति में खुद एंबुलेंस उसकी मरम्मत करेगी. लोगों से सूचना मिलने के आधार पर भी मौके पर पहुंच कर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा. गौरतलब है कि योगी सरकार प्रदेश भर में नई सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का अभियान भी लगातार चला रही है. रोड एंबुलेंस योजना को इस दिशा में राज्य सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है. रोड एंबुलेंस योजना यूपी की सड़कों को गड्ढ मुक्त बनाने की दिशा में एक नजीर बन सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

