UP Elections: CM योगी का सपा पर करारा हमला, कहा- लाल टोपी का मतलब 'दंगा-हिस्ट्रीशीटर'
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर सीएम योगी काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं. मंगलवार को सीएम योगी ने लाल टोपी को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा " लाल टोपी (Laal Topi) का मतलब 'दंगा', लाल टोपी का मतलब 'हिस्ट्रीशीटर', लाल टोपी का मतलब राह चलते नागरिकों के साथ 'रहजनी', लाल टोपी का मतलब किसानों के खेत से 'ट्यूबेल और पंपसेट का चोरी' हो जाना."