Maharashtra: शरद पवार ने विपक्ष के नेता और विश्वास मत पर चर्चा के लिए बुलाई NCP की बैठक
एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Photo Credits ANI)

NCP नेता जयंत पाटिल ने रविवार, 3 जुलाई को कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार ने रविवार को पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है जिसमें विश्वास मत और पार्टी के नेता को विपक्ष के नेता के रूप में चुना जाएगा. इस बीच, बीजेपी के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को आज महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुना गया. उन्हें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना उम्मीदवार राजन साल्वी से लगभग 50 वोट अधिक यानी कुल 164 वोट मिले.   नार्वेकर वरिष्ठ एनसीपी नेता रामराजे नाइक-निंबालकर के दामाद हैं.