महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय राउत (Shiv Sena leader Sanjay Rau) ने राज ठाकरे (Raj Thackeray) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि "राज ठाकरे को निकाय चुनाव के नतीजों के बाद ही उद्धव ठाकरे का ढ़ाई साल का मुख्यमंत्री पद वाले वादे की याद आ रही है. इनकी अकल इतनी देर बाद खुली है. भाजपा और शिवसेना में क्या हुआ है वो हम दोनों देख लेंगे. हमें तीसरे की ज़रूरत नही है"
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि "महाराष्ट्र की जनता ने शिवसेना को एनसीपी और कांग्रेस के साथ जाने के लिए समर्थन नहीं दिया था. उद्धव ठाकरे ने जनता के साथ गद्दारी की है. चुनाव के नतीजों के बाद ही उद्धव ठाकरे और शिवसेना को ढाई साल का सीएम पद का वादा कैसे याद आया. चुनावी मंच पर उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह के सामने ये बातें क्यों नहीं कहीं. सीएम जनता का पद है, इस पर अकेले में चर्चा का क्या मतलब था."
राज ठाकरे को निकाय चुनाव के नतीजों के बाद ही उद्धव ठाकरे का ढ़ाई साल का मुख्यमंत्री पद वाले वादे की याद आ रही है। इनकी अकल इतनी देर बाद खुली है। भाजपा और शिवसेना में क्या हुआ है वो हम दोनों देख लेंगे। हमें तीसरे की ज़रूरत नही है: संजय राउत, शिवसेना pic.twitter.com/0HO6uxF9Wc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2022













QuickLY