News

VIDEO: 'मैंने साइकिल चोर, लॉकेट चोर सुना था, लेकिन आप लोग तो वोट चोर निकल गए हिन्दुस्तान के अंदर.. आप के सांसद संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का वोट चोरी का मुद्दा एक बार फिर फिर राज्यसभा में गूंजा. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

VIDEO: 'मैंने साइकिल चोर, लॉकेट चोर सुना था, लेकिन आप लोग तो वोट चोर निकल गए हिन्दुस्तान के अंदर.. आप के सांसद संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना
Sanjay Singh targeted the BJP government (Credit-@VistaarNews)

MP Sanjay Singh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का वोट चोरी का मुद्दा एक बार फिर फिर राज्यसभा में गूंजा. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा की,' आप देशभक्ति की बात कर रहे है, मैंने साइकिल चोर सुना था, मैंने लॉकेट चोर सुना था, स्कूटर चोर सुना था. मैंने सुना था तमाम तरह के चोर होते है. लेकिन आप तो वोट चोर निकल गए हिंदुस्तान के अंदर. संजय सिंह ने आरोप लगाया है की ,' उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ वोट की चोरी करने जा रहे है.

सिंह ने कहा की ,' कल की मीटिंग में पता चला की उत्तर प्रदेश में 17.5 प्रतिशत वोट काटे जाएंगे. इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Sanjay Singh On Pm: अच्छा मौका है, इस्तीफा देकर देश में एक साथ चुनाव करा लें- संजय सिंह

संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना

जय भवानी करके डाकू आते है गांव लूटकर जाते है

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने आरोप लगाया की,' हमने फिल्मों में देखा है की गांव में जय भवानी जय भवानी करके डाकू आते है और पूरे गांव को लूटकर चले जाते है. उन्होंने कहा की हम इस देश में किसी भी सरकार को ,' वंदे मातरम और भारत माता की जय की घोषणा लगाकर लूटने की इजाजत नहीं देंगे.

राहुल गांधी ने भी साधा निशाना

बता दें की राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी वोट चोरी के मुद्दे पर बीजेपी (BJP) सरकार पर निशाना साधा. एसआईआर को लेकर संसद में काफी दिनों से विपक्ष और सरकार में गतिरोध शुरू है. बता दें की वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर काफी हमलावर है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2025 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).