मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस को 66 सीटों से हरा दिया है. राज्य में भारी हार के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने EVM पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 'अब आपके पास कुल 230 सीटों का आंकड़ा है. पोस्टल बैलेट के जरिए कांग्रेस और बीजेपी को मिले वोटों की संख्या विश्लेषण के लिए पेश की गई है. सोचने वाली बात ये है कि जब जनता वही है तो वोटिंग पैटर्न इतना कैसे बदल गया?” इशारो ही इशारो में दिग्विजय सिंह ने EVM पर सवाल खड़े किए हैं.
अब कुल 230 सीटों के आँकड़े आपके पास हैं। पोस्टल बैलेट के ज़रिए कांग्रेस और बीजेपी को पड़े वोटों की संख्या विश्लेषण के लिए प्रस्तुत है
सोचने की बात यह है कि जब जनता वही है तो वोटिंग पैटर्न इतना कैसे बदल गया? pic.twitter.com/GRx9obNkoe
— digvijaya singh (@digvijaya_28) December 4, 2023













QuickLY