Zoramthanga Resigns CM Post: मिजोरम चुनाव में  ZPM  के सामने MNF की बड़ी हार, सीएम जोरमथंगा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
(Photo Credits ANI)

Zoramthanga Resigns CM Post: मिजोरम विधानसभा चुनाव में ZPM के सामने MNF की बड़ी हार हुई है. जिसके बाद सीएम जोरमथंगा ने राजभवन में राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति (Dr Hari Babu Kambhampati) से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. जोरमथंगा के लिए बड़ा झटका यह है. उन्होंने वे खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए. अपनी सीट से चुनाव हार गए.   आईपीएस अधिकारी से नेता बने लालडुहोमा के नेतृत्व वाले ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को हराने के बाद पहली बार मिजोरम में अगली सरकार बनाने की संभावना है.

जेडपीएम ने 40 सदस्यीय विधानसभा में 25 सीटें जीती हैं और दो सीटों पर आगे चल रही है. एमएनएफ ने महज सात सीटें जीती हैं और तीन सीटों पर आगे चल रही है. विभिन्न जिलों में वोटों की गिनती अभी जारी है. विपक्षी कांग्रेस, जिसने कई वर्षों तक पहाड़ी सीमावर्ती राज्य पर शासन किया, केवल एक सीट - लांग्टलाई पश्चिम पर आगे चल रही है.

 

 जोरमथंगा ने सीएम पद से दिया इस्तीफा: