देश

महाराष्ट्र: बीजेपी और शिवसेना की तनातनी के बीच संजय राउत ने किया पूर्ण बहुमत का दावा, कहा- हमें 170 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल

शिवसेना के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी को 170 विधायकों का समर्थन हासिल है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह समर्थन का आंकड़ा 175 तक जा सकता है.

महाराष्ट्र: बीजेपी और शिवसेना की तनातनी के बीच संजय राउत ने किया पूर्ण बहुमत का दावा, कहा- हमें 170 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल
शिवसेना नेता संजय राउत (Photo Credit-IANS)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना (Shiv Sena) के बीच जारी तनातनी के बीच नेताओं की बयानबाजियां भी जारी हैं. इसी बीच शिवसेना के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने बड़ा बयान दिया है. संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी को 170 विधायकों का समर्थन हासिल है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह समर्थन का आंकड़ा 175 तक जा सकता है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं, जबकि बहुमत के लिए 145 सीटें होना आवश्यक हैं. ऐसे में संजय राउत के इस दावे से महाराष्ट्र की सियासी हलचल और तेज हो गई है.

शिवसेना लगातार सीएम पद के लिए दावा ठोक रही है. 170 विधायकों के समर्थन मिलने का मतलब शिवसेना को एनसीपी और कांग्रेस का समर्थन मिलने से हो सकता है. बता दें, इस चुनाव में शिवसेना 56 सीटें मिली, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पास 54 सीटें, जबकि कांग्रेस के पास 44 सीटें हैं. वहीं, निर्दलीय विधायकों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा है. अगर ये सभी पार्टियां एकसाथ आती हैं तो ये आंकड़ा 170 के करीब पहुंचता है. 56 सीट जीतने वाली शिवसेना अपने फिफ्टी-फिफ्टी के फार्मूले पर अड़ी है.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में जारी सियासी खींचतान पर असदुद्दीन ओवैसी का तंज, कहा- ये 50-50 क्या है, नया बिस्किट है?

हमें 170 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल- शिवसेना 

शिवसेना ने बीजेपी से दो टूक कह दिया है कि अगर उसे सरकार बनाने के लिए समर्थन चाहिए तो 50-50 फॉर्मूले को लागू करना होगा. शिवसेना की मांग है की ढाई साल शिवसेना और ढाई साल बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा. शिवसेना की इस मांग को बीजेपी ने मानने से इनकार कर दिया है. बीजेपी साफ कर चुकी है कि अगले पांच साल तक देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री होंगे. इसलिएशिवसेना बीजेपी के साथ सरकार बनाने की संभावनाओं छोड़कर अन्य विकल्प तलाश रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2019 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).