देश

लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार को कहा था पलटूराम, अब तेज प्रताप ने किया उनका नया नामकरण, देखें वीडियो

सीएम नीतीश और सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि पिता लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार का नाम पलटूराम रखा, उनका नया नामकरण भी हुआ है जो हमने किया है, वो है नीतीश कुमारी. सुशील मोदी जो भगवा वाले हैं वो सुशील कुमारी हैं, क्योंकि उन्होंने महागठबंधन तोड़ा.

लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार को कहा था पलटूराम, अब तेज प्रताप ने किया उनका नया नामकरण, देखें वीडियो
तेजप्रताप यादव और नीतीश कुमार (Photo Credits- Twitter/PTI)

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej PratapYadav) ने बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar Chief Minister) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और सुशील मोदी (Sushil Modi) के खिलाफ बेतुका बयान दिया है. उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार का जेंडर ही चेंज कर दिया है और उनका नया नामकरण नीतीश कुमारी (Nitish Kumari) किया है. गुरुवार को सीएम नीतीश और सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि पिता लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार का नाम पलटूराम रखा था, उनका नया नामकरण भी हुआ है जो हमने किया है, वो है नीतीश कुमारी. सुशील मोदी जो भगवा वाले हैं वो सुशील कुमारी (Sushil Kumari) हैं, क्योंकि उन्होंने महागठबंधन तोड़ा.

देखें ट्वीट- 

बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए का दामन थामने वाले सीएम नीतीश कुमार को पलटूराम कहा था और उनके बेटे ने उनका नया नामकरण नीतीश कुमारी के तौर पर किया है. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और जेडीयू के नेताओं को सामने आकर सियासी लड़ाई लड़ने की चुनौती भी दी है.

देखें वीडियो-

तेजप्रताप यही नहीं ठहरे उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मेरे पिता लालू यादव को धोखा दिया. पहले कहा कि हम बूढे हो चले हैं, अब सत्ता बच्चों को संभालनी चाहिए, लेकिन लालू के दोनों बेटों को आगे बढ़ते देख उन्होंने अपना हाथ ही खींच लिया. यह भी पढ़ें: बिहार: प्रशांत किशोर को तेज प्रताप ने दिया RJD में आने का ऑफर, PK ने कहा 11 फरवरी को खोलूंगा पत्ते

गौरतलब है कि सीएए-एनआरसी और एनपीआर का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मेरे पिता आज जेल से बाहर होते तो किसी की मजाल नहीं थी कि देश में लोकतंत्र और संविधान विरोधी एनआरसी, सीएए और एनपीआर लागू करवाता.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2020 12:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).