कैराना-नूरपुर उपचुनाव: BJP की हार पर योगी के मंत्री का बयान, 'गर्मियों की छुट्टियां मनाने गए थे हमारे वोटर्स'
चौधरी का ये भी कहना था कि जिस तरीके से धीरे-धीरे विपक्ष एकजुट हो रहा है वो भी एक बड़ी हार की वजह बना. बीजेपी इस हार को चुनौती के तौर पर स्वीकार करती है.
लखनऊ: सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. बता दें कि दोनों सीटों पर सपा और रालोद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है. RLD प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह को कैराना लोकसभा चुनाव में हरा दिया है तो नूरपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी नईमुल हसन ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया है. इस हार से बीजेपी पूरी तरह से बौखलाई हुई है. इसी कड़ी में अब नेताओं के बेतुके बयान सामने आ रहे है. जी न्यूज़ की खबर के अनुसार हार पर बात करते हुए यूपी के कैबिनेट मिनिस्टर चौधरी लक्ष्मी नारायण का कहना है कि उनके वोटर इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां मनाने गए हुए थे, जिसके कारण वो वोट नहीं डाल सके और उनकी पार्टी की हार हुई है.
दूसरी तरफ चौधरी का ये भी कहना था कि जिस तरीके से धीरे-धीरे विपक्ष एकजुट हो रहा है वो भी एक बड़ी हार की वजह बना. बीजेपी इस हार को चुनौती के तौर पर स्वीकार करती है. बताना चाहते है कि चौधरी लक्ष्मी नारायण ये बेतुका बयान शाहजहांपुर में जिला योजना समिति की बैठक में दिया.
वही गोरखपुर और फूलपुर के बाद कैराना और नूरपुर सीट पर भी हार का सामने करने के बाद उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि बीजेपी के खिलाफ बने विपक्षी दलों का महागठबंधन भी पार्टी की हार का एक बड़ा कारण है. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी को बेहतर नतीजे मिलेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2018 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

