Lalu Yadav Kidney Transplant: लालू यादव को किडनी डोनेट करेंगी उनकी बेटी रोहिणी, सिंगापुर में होगा ट्रांसप्लांट

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा. उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य की किडनी लालू को ट्रांसप्लांट की जाएगी. रोहिणी सिंगापुर में रहती है. लालू अक्टूबर में सिंगापुर गए थे और उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया था. लालू यादव अपनी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 20-24 नवंबर के बीच सिंगापुर जा सकते हैं.

लालू की दूसरी बेटी रोहिणी जो सिंगापुर में रहती है. वह अपने पिता की किडनी की बीमारियों के लिए बेहद चिंतित हैं. रोहिणी बिहार की राजनीतिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखती हैं और अपने राजनीतिक विचारों को आवाज देने और विपक्ष पर हमला करने के लिए बहुत सक्रिय भी हैं.