कोरोना वायरस का असर: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने निरस्त किया होली मिलन कार्यक्रम
कोरोना वायरस ने भारत में कहर मचाया हुआ है. इस वायरस से पीड़ित कुल 31 मामले सामने आ चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के सीएम केजरीवाल सहित कई नेताओं ने कोविड-19 के मद्देनजर इस साल होली मिलन समारोह में न शामिल होने का फैसला किया है. इसी बीच खबर है कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसी महीने 9 तारीख को होने वाले होली मिलन कार्यक्रम को सावधानी के चलते निरस्त करने का फैसला किया है.
- Read in
- English
नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) ने भारत में कहर मचाया हुआ है. इस वायरस से पीड़ित कुल 31 मामले सामने आ चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah), दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सहित कई नेताओं ने कोविड-19 के मद्देनजर इस साल होली मिलन समारोह में न शामिल होने का फैसला किया है. इसी बीच खबर है कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Uttar Pradesh Governor Anandiben Patel) ने इसी महीने होने वाले होली मिलन कार्यक्रम को सावधानी के चलते निरस्त करने का फैसला किया है. कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि वह इस महीने होने वाले होली मिलन (Holi Milan 2020) समारोह में शामिल नहीं होंगे.
बता दें कि आनंदीबेन पटेल से पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी होली मिलन समारोह में न शामिल होने का फैसला किया है. इसी के साथ ही महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि वे भी ऐसे किसी कार्यक्रम में शामिल न हों. यह भी पढ़े-Coronavirus का असर: पीएम मोदी के होली मिलन कार्यक्रम में नहीं जाने का किया ऐलान, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकर्ताओं को नया फरमान
ANI का ट्वीट-
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 9 मार्च 2020 को होने वाले होली मिलन समारोह को कोरोना वायरस से एहतियात के चलते निरस्त कर दिया है। (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/3MIGMxuJKp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2020
वही कोरोना वायरस के मद्देनजर नोएडा में कई सामाजिक और औद्योगिक संस्थानों ने होली मिलन समारोह को रद्द करने का निर्णय लिया हुआ है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के सभी प्रदेश अध्यक्षों को पत्र लिखकर कहा है कि वे एहतियाती कदम के तौर पर इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में न शामिल हों.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2020 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

