शांति का संदेश....'ऑपरेशन सिंदूर' पर कांग्रेस का विवादित पोस्ट, बाद में किया डिलीट, DK शिवकुमार और सिद्धारमैया ने सेना को दी सलामी
कर्नाटक कांग्रेस सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच शांति का संदेश साझा किया, लेकिन आलोचना होने पर पोस्ट डिलीट कर दिया. इसके बाद डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया ने सेना की कार्रवाई की खुलकर तारीफ की. सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने कांग्रेस पर दोहरे रवैये और राष्ट्रवाद विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया.
बेंगलुरु, 7 मई: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार उस वक्त विवादों में घिर गई जब उसने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पृष्ठभूमि में शांति का संदेश साझा किया. हालांकि, सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना झेलने के बाद कांग्रेस को यह पोस्ट हटाना पड़ा.
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से महात्मा गांधी के एक कथन के साथ एक पोस्टर साझा किया, जिसमें लिखा था – "शांति मानवता का सबसे बड़ा हथियार है." लेकिन यह पोस्ट मात्र एक घंटे के भीतर डिलीट कर दी गई.
इस पोस्ट को लेकर लोगों ने सवाल उठाए कि जब भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया, तब कांग्रेस शांति का संदेश क्यों दे रही है?
While our brave forces strike terror camps deep inside Pakistan, Karnataka Congress preaches the mantra of 'peace'. In the face of terrorism, they choose appeasement over patriotism. Shame on Karnataka Congress! #OperationSindooor pic.twitter.com/vsJWxZ6pfz
— Shobha Karandlaje (@ShobhaBJP) May 7, 2025
बैकलैश के बाद डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने नया संदेश साझा किया और 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए भारतीय सेना की सराहना की. इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी एक विस्तृत पोस्ट में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस की प्रशंसा की और कहा कि "भारतीय धरती पर आतंक के लिए कोई जगह नहीं है."
हालांकि, इन दोनों नेताओं के संदेश के जवाब में सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए डिलीट की गई पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए. एक यूजर ने लिखा – "क्या आपको याद नहीं कि आपने क्या पोस्ट किया था?" वहीं किसी ने कहा – "कांग्रेस तो आतंकियों की मौत का मातम मना रही थी."
कुछ यूज़र्स ने तीखे शब्दों में लिखा – "अगर पाकिस्तान पर बम गिरते हैं, तो इन्हें लगता है जैसे खुद पर गिर रहे हैं." "यह वही पार्टी है जो सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती थी. आज जब सेना दुश्मन देश पर कार्रवाई कर रही है, तो वोटबैंक के लिए शांति का संदेश पोस्ट करती है." एक अन्य यूजर ने लिखा – "शांति का संदेश डालते हो और बैकलैश के बाद डिलीट कर देते हो – डर अच्छा लग रहा है."
इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी है. अब देखना होगा कि पार्टी आगामी दिनों में इस पर क्या सफाई देती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

