देश

कोलकाता दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री को विरोध में दिखाए गए काले झंडे, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने लगाए अमित शाह गो बैक के नारे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे, जहां कई पार्टियों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध करते हुए अमित शाह को काले झंडे दिखाए. प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ अमित शाह को काले झंडे दिखाए बल्कि हवाई अड्डे के बाहर अमित शाह वापस जाओ के नारे भी लगाए.

कोलकाता दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री को विरोध में दिखाए गए काले झंडे, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने लगाए अमित शाह गो बैक के नारे
कोलकाता में अमित शाह का विरोध (Photo Credits: ANI)

कोलकाता: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) रविवार को एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता (Kolkata) पहुंचे, जहां कई पार्टियों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) (CAA) का विरोध करते हुए अमित शाह को काले झंडे (Black Flag) दिखाए. प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ अमित शाह को काले झंडे दिखाए बल्कि हवाई अड्डे के बाहर अमित शाह वापस जाओ (Go Back Amit Shah) के नारे भी लगाए. बता दें कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष, मुकुल रॉय और बाबुल सुप्रियो सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. इस दौरान वाम मोर्चा और कांग्रेस के सैकड़ों प्रदर्शनकारी हाथों में सीएए-विरोध पोस्टर लेकर एयरपोर्ट के बाहर इकट्ठा हुए. उन्होंने अमित शाह को काले झंडे दिखाए और अमित शाह गो बैक के नारे लगाए.

कोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के विशेष परिसर का भी उद्घाटन किया और वह शहीद मीनार मैदान में बीजेपी की एक रैली को संबोधित करने वाले हैं. वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने 'अमित शाह वापस जाओ' लिखे तख्तियों और पोस्टरों को थाम रखा था. उन्होंने भाजपा नेता का विमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते ही गेट नंबर एक के बाहर काले झंडे दिखाए.

गृहमंत्री अमित शाह का विरोध

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाली वामपंथी पार्टी के कार्यकतार्ओं ने हवाई अड्डे के करीब वीआईपी रोड और जेसोर रोड पर हंगामेदार विरोध प्रदर्शन किया. शहर के विभिन्न हिस्सों में कई अन्य विरोध रैली और सभाएं आयोजित की जा रही हैं। वाम मोर्चा विधायक दल के नेता और माकपा विधायक सुजन चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक और रैली दक्षिण कोलकाता के संतोषपुर क्षेत्र में निकाली गई. यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले के आरोपी यूसुफ चोपन को जमानत मिलने पर कांग्रेस हुई आक्रामक, गृहमंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफा

अमित शाह का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यह हमारे लिए शर्म की बात है कि अमित शाह, जिनके हाथ दिल्ली में हुई हिंसा के खून से रंगे हैं, वह हिंसा के तुरंत बाद कोलकाता आने की हिम्मत करते हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भले ही उनके लिए लाल कालीन बिछाया हो, लेकिन युवा, छात्र, वाम कार्यकर्ता और लोकतंत्र-प्रेमी लोग उन्हें काले झंडे दिखाएंगे. एक वाम नेता ने कहा कि शहर में नौ पड़ावों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कांग्रेस और उसके छात्र परिषद, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2020 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).