देश

कट्टर हिन्दुत्ववादी पार्टी की छवि रखने वाली बीजेपी ने यहां मुसलमानों को दिए अहम पद

पार्टी ने हाजी अराफात शेख को महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं हाजी हैदर आजम को मौलाना आजाद अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल का अध्यक्ष बनाया गया है

कट्टर हिन्दुत्ववादी पार्टी की छवि रखने वाली बीजेपी ने यहां मुसलमानों को दिए अहम पद
BJP (Photo Credits: PTI)

मुंबई: हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने 10 महामंडल, 6 मंडल, 2 प्राधिकरणों और एक आयोग पर नियुक्तियां की हैं. लगभग 4 साल से सरकार चला रही बीजेपी ने आगामी चुनावों के मद्देनाजर ये नियुक्तियां की हैं. बीजेपी ने इन नियुक्तियों में दो मुस्लिम समुदाय से दो नेताओं को अहम पद दिए है. पार्टी ने हाजी अराफात शेख को महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया है तो वहीं हाजी हैदर आजम को मौलाना आजाद अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

बता दें कि हाजी अरफत शेख पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में थे फिर वे शिवसेना में गए. बीजेपी ने उन्हें राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाकर बीजेपी में शामिल कर लिया हैं. वहीं, हाजी हैदर आजम पहले से ही भारतीय जनता पार्टी में ही हैं.

बता दें कि महामंडल नियुक्तियों के जरिए बीजेपी ने नाराज शिवसेना को भी मानाने की कोशिश की है. शिवसेना के कई नेताओं को भी अहम पद मिले हैं. एनसीपी से शिवसेना में शामिल हुए विधायक उदय सामंत को महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष पद दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2018 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).