देश

अरुणाचल में एक बार फिर BJP सरकार! 39 सीटें जीती, 6 पर चल रही आगे, बहुमत का आकड़ा पार

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर बाजी मार ली है. प्रदेश में बीजेपी ने 39 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

अरुणाचल में एक बार फिर BJP सरकार! 39 सीटें जीती, 6 पर चल रही आगे, बहुमत का आकड़ा पार

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना आज सुबह से जारी है. प्रदेश में बीजेपी ने 39 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.  इसके अलावा एनपीपी 4 सीट जीत चुकी है और 2 पर आगे है. कांग्रेस 1 तथा अन्य 8 सीटों पर आगे हैं. राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 31 का है.

अरुणाचल में सत्तारूढ़ बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में से पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत ली थी. अरुणाचल प्रदेश में एनपीपी ने दो सीटों तवांग और लिरोमोबा पर जीत हासिल की है जहां से क्रमश: नामगे त्सेरिंग और पेसी जिलेन विजयी हुई है. वहीं पासीघाट से तापी दारंग, मरियांग से ओनी पनयांग और लोंगडिंग पुमाओ से थांगवांग वांगम आगे चल रहे हैं.

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के सत्ता में लौटने के बाद इटानगर में स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़कर जश्न मनाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).