Sanjay Raut Attack on Modi Government: 'बीजेपी ने 370 इसलिए खत्म किया, ताकि अडानी कश्मीर में जमीन खरीद सकें', शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप- VIDEO
संविधान में बदलाव और धारा 370 के मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने संविधान बदलने की तैयारी शुरू कर दी है. वे अपने हितों के लिए कुछ भी कर सकते हैं.
Sanjay Raut Attack on Modi Government: संविधान में बदलाव और धारा 370 के मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने संविधान बदलने की तैयारी शुरू कर दी है. वे अपने हितों के लिए कुछ भी कर सकते हैं. पिछले 10 सालों में बीजेपी सरकार ने देश हित में कुछ नहीं किया. मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए धारा 370 को रद्द कर दिया, ताकी अडानी जैसे कुछ उद्योगपति जम्मू-कश्मीर के प्रमुख स्थानों पर जमीन खरीद सकें. PM मोदी की आज महाराष्ट्र में होने वाली जनसभा पर संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी या अमित शाह जितनी जनसभा करेंगे, यहां उनके गठबंधन की सीटें उतनी ही कम होगी.
'बीजेपी ने अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए धारा 370 रद्द किया'
#WATCH मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "आपने संविधान बदलने की तैयारी शुरू की है, आप अपने हितों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। 10 वर्षों में आपने देश हित में कुछ नहीं किया। आपने यह सुनिश्चित करने के लिए अनुच्छेद 370 को रद्द कर… https://t.co/VQG6Ektkko pic.twitter.com/uvrSMRNi1Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2024
मोदी-शाह महाराष्ट्र में जितनी रैली करेंगे, NDA की उतनी ही सीटें कम होंगी: संजय राउत
#WATCH मुंबई: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने PM मोदी की आज महाराष्ट्र में होने वाली जनसभा पर कहा, "महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी या अमित शाह आकर चाहे जितनी जनसभा कर लें, वे जितनी जनसभा करेंगे महाराष्ट्र में भाजपा या उनके गठबंधन की सीटें उतनी ही कम होगी, यह लगभग तय है..." pic.twitter.com/h9TFtVz3G3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

