VIDEO: अरविंद केजरीवाल ने कहा- 'बिहार के लोग दिल्ली में फ्री में कराते हैं इलाज', बीजेपी और जेडीयू ने किया पलटवार

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में बहुत से लोग बाहर से इलाज कराने आ रहे हैं. अब ऐसा है कि बिहार से एक आदमी 500 रुपये का टिकट लेता है, दिल्ली में आता है. अस्पताल में पांच लाख रुपये का ऑपरेशन कराकर वापस चला जाता है. इससे खुशी भी होती है कि अपने ही देश के लोग हैं, बढ़िया है सबका इलाज होना चाहिए, सबको खुश रहना चाहिए.'

अरविंद केजरीवाल (Photo Credits- ANI)

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. दरअसल, रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिहार (Bihar) के लोगों से संबंधित एक बयान दिया जिसके बाद विपक्षी पार्टियां उनपर हमलावर हो गई हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में बहुत से लोग बाहर से इलाज कराने आ रहे हैं. अब ऐसा है कि बिहार से एक आदमी 500 रुपये का टिकट लेता है, दिल्ली में आता है. अस्पताल (Hospital) में पांच लाख रुपये का ऑपरेशन कराकर वापस चला जाता है. इससे खुशी भी होती है कि अपने ही देश के लोग हैं, बढ़िया है सबका इलाज होना चाहिए, सबको खुश रहना चाहिए. लेकिन दिल्ली की भी अपनी कपैसिटी (Capacity) है. जो कि पूरे देश के लोगों का इलाज कैसे करेगी?'

अब अरविंद केजरीवाल को उनके इस बयान के लिए घेरा जा रहा है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि एक बार फिर उन्होंने घृणा का भाव दिखाया है, अगर बिहार का व्यक्ति दिल्ली में इलाज करवा रहा है तो इससे अरविंद केजरीवाल का कलेजा क्यों फट रहा है? पांच लाख तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था अरविंद केजरीवाल ने तो की नहीं, यह मोदी जी ने की है, जिसे हम आयुष्मान भारत बोलते हैं. यह भी पढ़ें- दिल्ली में NRC पर जंग: मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर किया पलटवार, पूछा- क्या पूर्वांचल के लोग घुसपैठिए हैं?

देखें वीडियो-

उधर, जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बिहार और उत्तर प्रदेश वालों की वजह से ही चुनाव जीते थे. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सम्मानीय नेता हैं और उन्हें बाल ठाकरे की तरह बात नहीं करनी चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड