बीजेपी-शिवसेना में सीटों का बंटवारा अधर में लटका, ये है वजह
शाह का यह दौरा ऐसे वक्त रद्द हुआ है जब राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए इस दौरान भाजपा-शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा होने की उम्मीद की जा रही थी.
मुंबई: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 26 सितंबर का अपना प्रस्तावित मुंबई दौरा रद्द कर दिया है. पार्टी सूत्रों ने मंगलवार रात यह जानकारी दी. शाह का यह दौरा ऐसे वक्त रद्द हुआ है जब राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए इस दौरान भाजपा-शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा होने की उम्मीद की जा रही थी. बीजेपी की राज्य इकाई के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि गृह मंत्री शाह का गुरुवार को होने वाला मुंबई दौरा रद्द कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इससे भगवा पार्टियों के बीच सीट बंटवारे की घोषणा में और देरी होगी.
बता दें कि महाराष्ट्र में अगले महीने की 21 तारीख को विधानसभा चुनाव होने हैं. नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होंगे. महाराष्ट्र के साथ ही हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव होंगे. महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन हो चूका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2019 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

